आस्था के बीच अव्यवस्था! शाही संदल जुलूस से शहरभर में लगा लंबा जाम; नागपुर ट्रैफिक हुआ बेहाल
-
Written By:
अंकिता पटेल
Updated On: Jul 13, 2026 | 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार
Nagpur Baba Tajuddin Urs: हजरत बाबा ताजुद्दीन के 104वें उर्स के शाही संदल जुलूस के दौरान नागपुर में कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लगा। यातायात प्रभावित होने से कई यात्रियों की बस, ट्रेन छूट गई।

नागपुर, बाबा ताजुद्दीन उर्स, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
विस्तार
Nagpur Baba Tajuddin Urs Traffic Jam: नागपुर शहर हजरत बाबा ताजुद्दीन के 104वें वार्षिक उर्स के अवसर पर निकाले गए शाही संदल जुलूस के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। धार्मिक परंपरा और आस्था के इस आयोजन में नागरिकों ने हमेशा की तरह सहयोग किया, अपर्याप्त यातायात प्रबंधन के कारण हजारों लोगों को घंटों तक जाम में फंसकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के प्रमुख मार्गों से निकले जुलूस के चलते कई स्थानों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों में ऐसे यात्री भी शामिल थे जिनकी बस, ट्रेन और हवाई जहाज छूट गए, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक नुकसान उठाना पड़ा। जरूरी कार्यों से निकले लोग भी घंटों तक फंसे रहे।
ट्रैफिक में फंसीं एंबुलेंस
लोगों ने बताया कि सबसे गंभीर स्थिति तब देखने को मिली जब कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
नागरिकों का कहना है कि आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देकर रास्ता खाली कराने की दिशा में अपेक्षित तत्परता नहीं दिखाई गई। कुछ लोगों ने यह भी शिकायत की कि समस्या बताने पर संबंधित पुलिसकर्मियों का व्यवहार सहयोगात्मक नहीं था।
नहीं उठानी पड़ती परेशानी
नागरिकों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों का सम्मान सभी करते हैं, लेकिन ऐसे बड़े आयोजनों के दौरान प्रभावी यातायात प्रबंधन भी उतना ही आवश्यक है। इसके बावजूद वैकल्पिक मार्गों की पर्याप्त जानकारी पहले से उपलब्ध नहीं कराई गई, न ही प्रमुख स्थानों पर डायवर्जन सबंधी स्पष्ट संकेतक लगाए गए, यदि पहले से व्यवस्थित योजना बनाई जाती तो लोगों को इतनी परेशानी नहीं उठानी पड़ती।
यह भी पढ़ें:-नागपुर स्मार्ट कचरा प्रबंधन: नियमों को ताक पर रखकर, VIP सड़कों पर मुफ्त मिल रहा है बायो-मेडिकल वेस्ट का डोज
नागरिकों ने मांग की कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन की अग्रिन सूचना दी जाए, वैकल्पिक मागों की स्पष्ट व्यवस्था की जाए और आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेष कॉरिडोर सुनिश्चित किया जाए।
