अमरावती में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश, शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने वाले आरोपी पर केस
-
Written By:
आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 13, 2026 | 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार
Amravati Petrol Attack Case: अमरावती के कुर्ता थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी पर पुरानी शिकायत वापस लेने लिए दबाव बनाने का आरोप है।

Petrol Attack (सोर्सः फाइल फोटो़-सोशल मीडिया)
विस्तार
Amravati Woman Harassment Case: कुर्ता थानाक्षेत्र में पुरानी शिकायत वापस न लेने और शादी से इनकार करने पर एक सिरफिरे युवक ने 19 वर्षीय युवती के घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ की और उस पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोसी और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और विनयभंग सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोपहर में 19 वर्षीय पीड़िता के माता-पिता और बड़े माता-पिता एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहरगांव गए हुए थे।
शादी से इनकार पर युवती से छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास
घर पर केवल पीड़िता और उसकी दादी मौजूद थीं। इसी दौरान उसकी दादी का लड़का भी किसी काम से बाहर गया हुआ था। पीड़िता जब घर के भीतर कपड़े धो रही थी, तभी बाहर से किसी ने उसे आवाज देकर बुलाया। आवाज सुनकर पीड़िता ने जैसे ही घर का मुख्य दरवाजा खोला, सामने आरोपी प्रतीक विलास ताठे खड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
चिल्लाने की आवाज सुन दौड़े पड़ोसी
युवती के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पड़ोसी और उसका चचेरा भाई तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी युवक पीड़िता को जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग निकला। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पर पहले भी मामला दर्ज है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
‘शिकायत वापस लो, नहीं तो जिंदा जला दूंगा’
दरवाजा खुलते ही आरोपी ने पीड़िता पर दबाव बनाते हुए कहा तुमने मेरे खिलाफ जो शिकायत दर्ज कराई है, उसे वापस ले लो, मैं तुमसे शादी कर लूंगा। इस घर पीड़िता ने साफ इनकार करते हुए कहा कि यह न तो केस वापस लेगी और न ही उससे शादी करेगी। पीड़िता के इनकार करते ही आरोपी तैश में आ गया।
ये भी पढ़े: अमरावती मनपा के नए आयुक्त डॉ. मंगेश गोदावले ने संभाला पदभार, आय बढ़ाने और अतिक्रमण पर कार्रवाई का दावा
उसने पीड़िता को जबरन दबोच लिया, जिससे पीड़िता के कपड़े फट गए। इसके बाद आरोपी ने अपने पास रखी पेट्रोल की बोतल निकाली और पेट्रोल पीड़िता के शरीर पर फेंक दिया। आरोपी ने जैसे ही अपनी जेब से माचिस की डिब्बी निकाली, पीड़िता बुरी तरह घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी।
