world-news

टैंकर के टायर सिर पर चढ़े...10 सेकंड में मौत, VIDEO: खड़ी गाय से टकराए पंचायत सचिव; सड़क पर गिरते ही पहिए ने कुचला, हड्डियां टूट गईं - Shujalpur News

July 13, 2026

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में सोमवार सुबह बाइक सवार पंचायत सचिव आवारा मवेशी से टकरा गए। संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पास से गुजर रहे पानी के टैंकर के टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गए। करीब 10 सेकंड में जान चली गई। हादसा शुजालपुर के जे

.

शुजालपुर पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान प्रहलाद पुरबिया (55) के रूप में हुई है। हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें उठाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

शुजालपुर ड्यूटी पर जा रहे थे पंचायत सचिव

पुलिस के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे जेएनएस कॉलेज के सामने हुआ। प्रहलाद पुरबिया बाइक से शुजालपुर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क पर खड़े एक मवेशी से टकरा गई।

टक्कर लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया। वे सड़क पर गिर पड़े। उसी समय पीछे से आ रहे पानी के टैंकर का पिछला पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

टैंकर के टायर चढ़ते ही पंचायत सचिव की तड़प-तड़पकर जान चली गई।

टैंकर के टायर चढ़ते ही पंचायत सचिव की तड़प-तड़पकर जान चली गई।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

हादसे पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में बाइक सवार मवेशी से टकराने के बाद सड़क पर गिरते और कुछ ही सेकंड में टैंकर की चपेट में आते दिखते हैं। टायर चढ़ते ही उनके सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा।

प्रहलाद पुरबिया ग्राम चौकी, नसीराबाद के निवासी थे। वे ग्राम पंचायत नरोला में सचिव के पद पर पदस्थ थे। पिछले 4 महीने से जनपद पंचायत में अटैच होकर क्लर्क की ड्यूटी कर रहे थे। रोज शुजालपुर आते-जाते थे।

परिवार का सहारा थे प्रहलाद

प्रहलाद पुरबिया अपने पीछे दो बेटों सहित परिवार छोड़ गए हैं। परिवार का गुजर-बसर पंचायत सचिव के रूप में मिलने वाले उनके मानदेय पर निर्भर था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शुजालपुर में सड़क पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के कारण पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। कई वाहन चालक इनकी वजह से गिरकर घायल हुए हैं। नगर पालिका को गौशाला के लिए भूमि आवंटित हो चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

हादसे के बाद परिवार और रिश्तेदार शव के लिए अस्पताल पहुंचे।

हादसे के बाद परिवार और रिश्तेदार शव के लिए अस्पताल पहुंचे।

VIP मूवमेंट पर ही हटाए जाते हैं मवेशी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका केवल मुख्यमंत्री या किसी वीआईपी के दौरे के दौरान ही आवारा मवेशियों को पकड़कर अस्थायी रूप से शहर से बाहर करती है। इसके बाद उन्हें फिर छोड़ दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि रविवार और गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दौरान भी सड़क पर बड़ी संख्या में मवेशी घूमते रहते हैं, जिससे लोग अक्सर गिरकर घायल होते हैं। हादसे के बाद आवारा मवेशियों की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की जा रही है।

वहीं, दैनिक भास्कर डिजिटल की टीम ने आवारा मवेशियों की वजह से हादसे को लेकर नगर पालिका सीएमओ ॐ त्रयंबकेश्वर मिश्रा से बातचीत करने कॉल किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

हादसे के बाद टैंकर लेकर भाग निकला ड्राइवर।

हादसे के बाद टैंकर लेकर भाग निकला ड्राइवर।

सिर से बहुत ज्यादा खून बह रहा था

सिविल अस्पताल के डॉ. चेतन सहगल ने बताया कि सीमेंट-कंक्रीट की सड़क पर गिरने से जबड़े, कंधे और उंगली में फ्रैक्चर हो गया था। सिर में गंभीर अंदरूनी चोट भी लगी थी। सिर से बहुत ज्यादा खून बह रहा था। इसी वजह से मौके पर मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

शुजालपुर एएसआई बिलिचदान कुजूर ने बताया- सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। ड्राइवर टैंकर लेकर भाग गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

……………………………….

यह खबरें भी पढ़ें

1. जबलपुर में 2 युवक जिंदा जलकर कंकाल बने, VIDEO

जबलपुर में डंपर ने कार को टक्कर मारी। आग में 2 लोग जिंदा जल गए।

जबलपुर में डंपर ने कार को टक्कर मारी। आग में 2 लोग जिंदा जल गए।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में तेज रफ्तार हाईवा डंपर और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। हरियाणा के 2 युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई। दोनों युवक वाहन के अंदर ही फंस गए। हादसा जबलपुर से करीब 30 किमी दूर बरेला के शारदा मंदिर के पास हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

2. शुजालपुर में ट्रेन के इंजन में फंसा मवेशी

शुजालपुर में काचीगुडा भगत की कोठी यात्री एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में एक सांड फंस गया। यह घटना दोपहर 2:50 बजे की है, जिसके चलते ट्रेन को करीब आधे घंटे तक शुजालपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ही रोकना पड़ा। यह ट्रेन शुजालपुर से भोपाल की तरफ जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर…

3. शुजालपुर में सड़क पर भिड़े सांड, बाइक चालक को गिराया

शुजालपुर में नगर पालिका उप कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर दो सांड आपस में भिड़ गए। इस लड़ाई के बीच से गुजर रहा एक बाइक सवार संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क पर गिर गया। इस घटना के चलते मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए चक्काजाम जैसी स्थिति बन गई। पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…