world-news

कृति सेनन को मिला राहुल गांधी का साथ, एक्ट्रेस के सपोर्ट में कही ये बात

August 25, 2026

कृति सेनन को मिला राहुल गांधी का साथ, एक्ट्रेस के सपोर्ट में कही ये बात

Rahul Gandhi Supports Kriti Sanon: कृति सेनन को रक्षा बंधन के एड में उनके आउटफिट को लेकर ट्रोल किया जा रहा है. इसी बीच राहुल गांधी ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि महिलाओं को अपनी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद किया जाए.

Rahul Gandhi Supports Kriti Sanon: कृति सेनन को रक्षा बंधन के एड में उनके आउटफिट को लेकर ट्रोल किया जा रहा है. इसी बीच राहुल गांधी ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि महिलाओं को अपनी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद किया जाए.

author-image

New Update

Rahul Gandhi-Kriti Sanon

Rahul Gandhi Supports Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) रक्षा बंधन के एड में अपने आउटफिट को लेकर विवादों में घिर गई हैं. इस एड की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. अब इस विवाद के बीच राहुल गांधी ने उनका सपोर्ट किया है. कृति के आउटफिट को लेकर बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी सवाल उठाए थे. जिसके बाद कृति ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर महिलाओं के पहनावे और संस्कृति को लेकर अपनी बात रखी. अब राहुल गांधी ने कृति समर्थन में आवाज उठाई है. उन्होंने कृति की इंस्टाग्राम स्टोरी को रिपोस्ट करते महिलाओं की पसंद और उनकी आजादी को लेकर अपनी बात कही है. आइए जानते हैं कि राहुल ने क्या कहा और पूरा मामला क्या है. 

राहुल गांधी ने किया कृति सेनन का सपोर्ट

राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर कृति सेनन की स्टोरी शेयर की. इसके साथ उन्होंने महिलाओं के कपड़ों और उनकी निजी पसंद को लेकर अपनी बात कही. कांग्रेस नेता ने एक्ट्रेस के सपोर्ट में कहा, 'एक महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है यह उसकी अपनी पसंद है. महिलाओं को अपनी आजादी का इस्तेमाल करने पर ट्रोल करना बंद करें.' बता दें कि राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कृति सेनन को चारो तरफ से रक्षाबंधन के एड के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. राहुल ने इसी बीच एक्ट्रेस की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए महिलाओं को उनके पहनावे और निजी पसंद के आधार पर ट्रोल किए जाने पर सवाल उठाया है. 

क्या है पूरा विवाद

दरअसल, रक्षाबंधन के मौके पर कृति सेनन एक एड में नजर आई थीं. जिसमें उनके आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई. लोगों ने सवाल उठाया कि रक्षाबंधन जैसे भाई-बहन के त्योहार पर एड में इस तरह के आउटफिट क्यों पहने. इन सवालों के साथ-साथ एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है. इस विवाद में बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी कृति सेनन पर  निशाना साधा था. कंगना ने महिलाओं के फैशन ऑप्शन का जिक्र करते हुए सवाल किया था कि जब महिलाओं के पास कॉकटेल ड्रेस, लहंगा-चोली, जींस, साड़ी, बिकिनी और सलवार-कमीज जैसे कई आउटफिट हैं, तो भाई को राखी बांधने के लिए बिकिनी या अंडरगारमेंट्स क्यों चुना जाए.

Rahul Gandhi-Kriti Sanon (1)

कृति सेनन ने दिया था ट्रोलिंग का जवाब

एक्ट्रेस ने लगातार हो रही ट्रोलिंग के बीच इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी बात रखी थी. उन्होंने लिखा था, 'संस्कृति और परंपराएं दिल में होती हैं, नेकलाइन में नहीं. महिलाओं को ये बताना हम कब बंद करें कि उन्हें क्या पहनना चाहिए?? सालों में पारंपरिक फैशन विकसित हुआ है, लेकिन अब भी किसी महिला के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से मापा जाता है.'

कृति ने अपने पोस्ट में यह भी कहा था कि त्योहारों की खूबसूरती कपड़ों में नहीं, बल्कि उनसे जुड़े इमोशन और रिश्तों में होती है. रक्षाबंधन को लेकर उन्होंने अपने और अपनी बहन के रिश्ते का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उनके लिए यह त्योहार एक-दूसरे की रक्षा, प्यार और साथ निभाने की भावना से जुड़ा है.

 ये भी पढ़ें: 'बिकीनी पहनकर भाई को राखी...', कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़की कंगना रनौत, स्टाइलिंग पर उठाए सवाल

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें