'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही अपना कब्जा जमाने के लिए तैयार है. फिल्म को एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
Written By : मोनिका गुप्ता | Updated at : 25 Aug 2026 08:58 PM (IST)

टॉक्सिक का बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका
Source : instagram
यश 'टॉक्सिक' से बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हैं. फिल्म के टिकट धड़ाधड़ बिक रहे हैं और एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ कमाई हो रही है. फिल्म से फैंस को बहुत उम्मीदें हैं और फिल्म ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई करने की तैयारी में है.
'टॉक्सिक' ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म वर्ल्डवाइड 110 से 120 करोड़ के बीच में ओपनिंग करने की उम्मीदें हैं.
कोईमोई के मुताबिक, फिल्म को इंडिया में 82 से 89 करोड़ के बीच में ओपनिंग करने की उम्मीदें हैं. फिल्म के सबसे ज्यादा हिंदी वर्जन में कमाई करने की खबरें हैं. फिल्म का हिंदी वर्जन 32 से 37 करोड़ की कमाई कर सकता है. वहीं कन्नड़ वर्जन से 29 से 30 करोड़ के बीच में कमाई करने की उम्मीदें हैं.
तेलुगू वर्जन के 11 से 12 करोड़ के बीच में कमाई करने की उम्मीदें हैं. वहीं मलयालम और तमिल वर्जन से 10 करोड़ की कमाई करने की उम्मीदें हैं.
ये भी पढ़ें- Toxic Movie Release Live: यश की फिल्म का ओपनिंग डे पर धमाका, बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे रिकॉर्ड
वहीं सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रात साढ़े 8 बजे तक ब्लॉक सीट के साथ 60 करोड़ की एडवांस बुकिंग कर ली है. वहीं फिल्म ने बिना ब्लॉक सीट के 44.81 करोड़ ग्रॉस का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के 1374044 टिकट बिक गए हैं. फिल्म को 24330 शोज मिले हैं.
ये भी पढें- 'हनुमान अंश' पर पैसों की बारिश, 18वें दिन किया ओपनिंग डे से 1130% ज्यादा कलेक्शन
ओपनिंग डे की कमाई के मामले में इन फिल्मों को पछाड़ेगी 'टॉक्सिक'
फिल्म अगर दुनियाभर में 110 से 120 करोड़ के बीच में ओपनिंग करती है तो 2026 की सेकंड या थर्ड हाइएस्ट ग्रॉसिंग ओपनर बन सकती है. पहले नंबर पर अभी 'धुरंधर 2' है. इस फिल्म ने 205.2 करोड़ की ओपनिंग की थी. दूसरे नंबर पर 'पेद्दी' है. इस फिल्म ने 117.2 करोड़ की ओपनिंग की. 'पेद्दी' को पछाड़ने के लिए 'टॉक्सिक' को 117 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने पड़ेगी.
तीसरे नंबर पर 'द राजा साब' है. इस फिल्म ने 100.6 करोड़ कमाए थे. चौथे नंबर पर 'जन नायकन' है. इस फिल्म ने 81.2 करोड़ की ओपनिंग की थी. पांचवें नंबर पर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' है. इस फिल्म ने 72.4 करोड़ की ओपनिंग की थी. छठे नंबर पर 'मन शंकर प्रसाद गारु' है. इस फिल्म ने 71.2 करोड़ का कलेक्शन किया था. सातवें नंबर पर 'उस्ताद भगत सिंह' है. इस फिल्म ने 48.2 करोड़ की कमाई की थी. आठवें नंबर पर 'दृश्यम 3' है. इस फिल्म ने 43.4 करोड़ की ओपनिंग की थी. नौवें नंबर पर 'बॉर्डर 2' है. फिल्म ने 41.6 करोड़ का कलेक्शन किया था. दसवें नंबर पर 'विश्वनाथ एंड सन्स' है. इस फिल्म ने 32.4 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन किया था.
फिल्म 'टॉक्सिक' में दिखेंगे ये स्टार्स
'टॉक्सिक' को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में यश डबल रोल में दिखेंगे. वहीं कियारा आडवाणी उनके अपोजिट रोल में हैं. कियारा और यश के फिल्म में इंटीमेट सीन्स भी हैं. फिल्म के ट्रेलर और गानों में दोनों के बोल्ड सीन देखने को मिले. फिल्म में तारा सुतारिया, नयनतारा, रुक्मणि वसंत, हुमा कुरैशी जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म को लेकर जबरदस्त बज है. देखना होगा फिल्म पहले दिन कितना कमाती है.

मोनिका गुप्ता, ABP LIVE में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. मोनिका की सिनेमा की दुनिया में खास रुचि है. फिल्म- टीवी- वेब शोज देखती हैं और उनके बारे में बात करती और लिखती हैं. ऑफबीट फिल्म चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, उसके बारे में स्टोरी करती हैं. इससे पहले वो लाइव हिंदुस्तान और आजतक में काम कर चुकीं हैं. मोनिका ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है.
Read More
Published at : 25 Aug 2026 08:55 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola