sports

जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

August 20, 2026

जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Joe Root: जो रूट ने कम मैचों में सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. रूट इन दिनों इंग्लैंड के लिए कप्तान के रूप में पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट खेल रहे हैं.

Written By : मोहम्मद अलफैज |  Updated at : 20 Aug 2026 10:01 PM (IST)

Preferred Sources

Joe Root equals Sachin Tendulkar most test fifty world record in less matches ENG vs PAK 2nd Test जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sachin Tendulkar and Joe Root

Source : X (Twitter) and ANI

Joe Root Equal Sachin Tendulkar World Record: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने हेडिंग्ले में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में फिफ्टी लगाकर कम मैचों में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली. रूट ने दूसरे दिन इंग्लैंड के लिए पहली पारी में बैटिंग करते हुए 10 चौकों की मदद से 66 रन स्कोर किए. इसके साथ वह टेस्ट क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए और सचिन की बराबरी कर ली. 

यह टेस्ट क्रिकेट में रूट की 68वीं फिफ्टी रही. दूसरी तरफ, दिग्गज तेंदुलकर ने भी अपने टेस्ट करियर में 68 अर्धशतक लगाए थे. बस फर्क इतना है कि रूट ने सचिन से कम मैचों में उनके वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की. 

सचिन ने 200 टेस्ट में 68 फिफ्टी बनाई थीं, जबकि रूट ने 167वें टेस्ट में ही यह कमाल कर दिया. रूट के पास इसी मुकाबले में सचिन से आगे निकलने का भी मौका होगा. वह इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में भी फिफ्टी लगाकर टेस्ट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि रूट कब सचिन को पीछे छोड़ते हैं. 

यह भी पढ़ें: OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

टेस्ट में सबसे ज्यादा फिफ्टी का रिकॉर्ड 

जो रूट (इंग्लैंड)- 68* फिफ्टी (167 टेस्ट)

सचिन तेंदुलकर 68 फिफ्टी (200 टेस्ट)

सचिन के टेस्ट शतकों पर भी रूट की नजर 

सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने अपने करियर 51 टेस्ट शतक जड़े. रूट अब तक 41 टेस्ट शतक पूरे कर चुके हैं. रूट सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं. उनके ऊपर दक्षिण अफ्रीका के जैक कैसिल मौजूद हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 45 शतक लगाए. कैलिस एक्टिव प्लेयर नहीं हैं. लिहाजा रूट के पास सचिन के शतकों का रिकॉर्ड भी तोड़ने का मौका है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह तेंदुलकर के शतकों का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं. 

यह भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह

Published at : 20 Aug 2026 09:59 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola