world-news

संसद सत्र में गतिरोध कैसे खत्म होगा? नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक कर रहे केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

August 5, 2026

संसद सत्र में गतिरोध कैसे खत्म होगा? नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक कर रहे केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

संसद के मॉनसून सत्र में पिछले कई दिनों से दोनों सदनों में भारी गतिरोध जारी है। अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्षी दलों ने बुधवार को संसद परिसर में मार्च निकाला। अब इस गतिरोध को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार बड़ी पहल कर रही है।

नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र में पिछले कई दिनों से दोनों सदनों में भारी गतिरोध जारी है। अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्षी दलों ने बुधवार को संसद परिसर में मार्च निकाला। अब इस गतिरोध को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार बड़ी पहल कर रही है। खबर है कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू संसद में जारी गतिरोध को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी (LoP) के साथ बैठक कर रहे हैं। संसद परिसर में विपक्ष के नेता के कार्यालय में हो रही इस बैठक में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं।

पढ़ें :- 'मदरसा में पढ़ने वालों में पनपती है आतंकी जैसी सोच' वाले बयान पर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- क्या ‘चंदा चोर’ देशभक्त हैं?

बता दें कि संसद के दोनों सदनों में लगातार जारी गतिरोध को खत्म करने और सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई। संसद में विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है, जिसके कारण कई दिनों से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है। ऐसे में इस बैठक को गतिरोध समाप्त करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

विपक्ष ने संसद परिसर में मार्च निकाला

इससे पहले लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसद सदन में पोस्टर लेकर पहुंचे थे। कार्यवाही स्थगित होने से पहले विपक्षी दलों ने बुधवार को संसद परिसर में मार्च निकाला। यह मार्च संसद परिसर में ‘प्रेरणा स्थल’ में महात्मा गांधी की प्रतिमा से संसद भवन के मकर द्वार तक निकला गया।

यह लोकतंत्र है, तानाशाही नहीं और न ही कोई राज दरबार है : प्रियंका गांधी

पढ़ें :- E20 का इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं? इसको लेकर पहले ऑटोमोबाइल कंपनियां दें प्रमाण पत्र : सपा MP डिंपल यादव

मार्च में शामिल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता में बैठे लोगों की जनता के प्रति जवाबदेही होती है और यदि पैलेट गन, आंसू गैस तथा लाठीचार्ज का इस्तेमाल हुआ है तो इसकी जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। मार्च के दौरान विपक्षी सांसदों ने एक बड़ा बैनर पकड़ रखा था, जिस पर ‘अमित शाह, जवाब दो’ लिखा हुआ था। विपक्षी दलों ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। मार्च में शामिल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव समेत विभिन्न विपक्षी दलों के कई सांसद और नेता शामिल हुए। प्रियंका गांधी ने कहा, कि संदेश यह है कि जो लोग सत्ता में हैं, उनकी लोगों के प्रति जिम्मेदारी है। यह लोकतंत्र है, तानाशाही नहीं है और न ही कोई राज दरबार है।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि विपक्ष मांग कर रहा है कि प्रधानमंत्री सदन में आएं और राष्ट्र से संबंधित मुद्दों को संबोधित करें। यह खेदजनक है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दोनों सदन से अनुपस्थित हैं और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी जवाबदेही भी गायब है।

वहीं कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को संसद में आकर जंतर-मंतर पर छात्रों पर बल प्रयोग और पैलेट गन चलाने के बारे में बयान देना चाहिए। उन्हें ‘चंदा चोरी’ यानी भगवान राम को चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर भी बयान देना चाहिए। साथ ही, उन्हें जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर भी बयान देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने खुद प्रधानमंत्री के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर की जनता से वादा किया था कि राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भी मार्च में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी कहा है कि जनता की भावनाओं और लोगों की आजीविका से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। E20 फ्यूल से इंजन खराब हो रहे हैं और गाड़ियों के माइलेज पर भी असर पड़ रहा है। सरकार ने इस मामले में कोई स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं की है। यह एक ऐसा मुद्दा है जो सीधे आम लोगों पर असर डालता है।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले-' भारत के भविष्य को माफ करने वाले वो होते हैं कौन? इस सोच के पीछे है RSS का खतरनाक विचार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें: