world-news

'Jana Nayagan' का जलवा है बरकरार, Thalapathy Vijay स्टारर का इतना हुआ कलेक्शन

August 5, 2026

बॉक्स ऑफिस

  • Authored by: ललित कुमार
  • Updated Aug 5, 2026, 11:30 AM IST

Jana Nayagan Box Office Day 13: थलापति विजय की फिल्म 'जना नायगन' की कमाई की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर लगातार बनी हुई है। 300 करोड़ होने के बाद अब यह नए रिकॉर्ड बनाने में लगी हुई है।

Image

13 दिनों में थलापति विजय की फिल्म 'जना नायगन' ने कमाए इतने करोड़

Jana Nayagan Box Office Day 13: साउथ इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक थलापति विजय की पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जना नायगन' (Jana Nayagan) बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 13 दिनों में फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वीक डेज में कमाई में हल्की गिरावट के बावजूद थलापति विजय की फिल्म की रफ्तार बनी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि 'जना नायगन' साल 2026 की सबसे बड़ी तमिल फिल्मों में शामिल हो गई है। आइए देखते हैं इस मूवी ने 13 दिनों में कितने करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Spider Man Brand New Day Box office: महज 6 दिन में $1 बिलियन की कमाई, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास)

13वें दिन इतनी हुई 'जना नायगन' की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन (दूसरे मंगलवार) भारत में 2.10 करोड़ रुपये (नेट) का कलेक्शन किया। यह सोमवार की 3.85 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले करीब 45.5% कम है, जो वीकडेज में सामान्य गिरावट मानी जाती है। अब तक फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 181.55 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 211.74 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं विदेशों में फिल्म ने 13वें दिन 75 लाख रुपये कमाए, जिससे इसका ओवरसीज कलेक्शन 92 करोड़ रुपये पहुंच गया।

दुनियाभर में 300 करोड़ क्लब में एंट्री

एच. विनोथ के निर्देशन में बनी 'जना नायकन' में थलपति विजय, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा प्रकाश राज, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और नरैन भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।

Lalit Kumar

ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Box-Office

End of Article