एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़ऑटोटैक्स में छूट ने बढ़ाई बिक्री की रफ्तार, इन गाड़ियों को बड़ा फायदा
टैक्स में छूट ने बढ़ाई बिक्री की रफ्तार, इन गाड़ियों को बड़ा फायदा
Car Sales After GST 2.0: GST में राहत का असर पूरे पैसेंजर व्हीकल बाजार पर देखने को मिला है. फाइनेंशियल ईयर 2026 में पैसेंजर व्हीकल बिक्री में करीब 5 से 7 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है.
Written By : क़मरजहां | Updated at : 03 Aug 2026 03:25 PM (IST)

गाड़ियों की बिक्री पर असर
Source : Social Media
भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 2026 काफी अच्छा साल साबित हो रहा है. सरकार की ओर से लागू किए गए GST 2.0 के बाद कारों की कीमतों में राहत मिलने लगी है, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है. कम कीमत, आसान फाइनेंस प्लान, नए मॉडल्स की लॉन्चिंग और बढ़ती ग्राहक मांग की वजह से पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में बिक्री में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. लंबे समय से धीमी चल रही छोटी कारों की बिक्री में भी अब तेजी देखने को मिल रही है.
GST 2.0 लागू होने के बाद कितना फायदा?
- GST 2.0 लागू होने के बाद सरकार ने छोटी और किफायती कारों पर टैक्स का बोझ कम किया है. पहले कार खरीदते समय ग्राहकों को ज्यादा टैक्स देना पड़ता था, जिससे ऑन-रोड कीमत बढ़ जाती थी. अब टैक्स में राहत मिलने से कई मॉडल पहले की तुलना में सस्ते हो गए हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिला है, जो पहली बार नई कार खरीदने की योजना बना रहे थे. कीमत कम होने की वजह से अब लोग नई कार खरीदने के लिए आगे आ रहे हैं.
- पिछले कुछ सालों में भारतीय बाजार में SUV की मांग तेजी से बढ़ी थी. इसकी वजह से छोटी हैचबैक और एंट्री-लेवल कारों की बिक्री लगातार घट रही थी. लेकिन GST 2.0 लागू होने के बाद स्थिति बदलने लगी है.

- अब कम कीमत और बेहतर अफोर्डेबिलिटी के चलती छोटी कारों की बिक्री में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है. खासतौर पर पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक अब इस सेगमेंट की ओर दोबारा आकर्षित हो रहे हैं. इससे कंपनियों को भी इस कैटेगरी में नई उम्मीद मिली है.
- GST में राहत का असर पूरे पैसेंजर व्हीकल बाजार पर देखने को मिला है. फाइनेंशियल ईयर 2026 में पैसेंजर व्हीकल बिक्री में करीब 5 से 7 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. वहीं कुछ महीनों में बिक्री ने नए रिकॉर्ड भी बनाए हैं. जुलाई 2026 में पैसेंजर व्हीकल की बिक्री पिछले साल के मुकाबले लगभग 34 फीसदी तक बढ़ी, जो इस सेक्टर के लिए बेहद पॉजिटिव माना जा रहा है. इससे साफ है कि ग्राहकों का भरोसा फिर से ऑटो बाजार की ओर बढ़ रहा है.
किन कारणों से बढ़ी कारों की डिमांड?
- GST में राहत के चलते कई दूसरे कारण भी बिक्री बढ़ाने में अहम रहे हैं. कार कंपनियां लगातार नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं, जिनमें पहले से ज्यादा फीचर्स और बेहतर टेक्नोलॉजी मिल रही है. इसके साथ ही बैंक और फाइनेंस कंपनियां आसान लोन, कम डाउन पेमेंट और आकर्षक EMI विकल्प दे रही हैं. अच्छी मानसून की उम्मीद, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती आय, बेहतर आर्थिक माहौल और त्योहारों के सीजन की तैयारी ने भी ग्राहकों का खरीदारी का उत्साह बढ़ाया है.

- बढ़ती मांग का फायदा देश की लगभग सभी बड़ी ऑटो कंपनियों को मिला है. Maruti Suzuki, Hyundai, Tata Motors, Mahindra, Toyota, Kia जैसी कंपनियों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. खासकर उन कंपनियों को ज्यादा फायदा हुआ है, जिनके पास छोटी कारों के साथ-साथ SUV और MPV सेगमेंट में भी मजबूत लाइनअप मौजूद है. कंपनियां अब नए मॉडल लाने और अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर भी ध्यान दे रही हैं ताकि बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके.
आने वाले समय में क्या हो सकती है स्थिति?
- ऑटो इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का मानना है कि अगर GST में मिली राहत जारी रहती है और देश की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है, तो आने वाले महीनों में भी कारों की बिक्री अच्छी रहने की उम्मीद है. कई कंपनियां नए फेसलिफ्ट मॉडल, हाइब्रिड कारें और इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं.
- आसान फाइनेंस, कम टैक्स और नए विकल्प मिलने से ग्राहकों के पास पहले से ज्यादा विकल्प होंगे. हालांकि कच्चे माल की बढ़ती कीमतें, नए उत्सर्जन नियम और वैश्विक सप्लाई चेन जैसी चुनौतियां अभी भी उद्योग के सामने बनी हुई हैं.
यह भी पढ़ें:-
सीट बेल्ट बनी बड़ी मुसीबत, 15 लाख ट्रक हुए रिकॉल

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है.
Read More
Published at : 03 Aug 2026 03:25 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
वीडियोज




