Wed, 22 Jul 2026 09:58 AM IST
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 22 Jul 2026 09:58 AM IST
सार
PM Kisan Yojana 24 Kist: पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले किस्त के पैसे क्या बढ़ने वाले हैं? इसको लेकर खुद कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी है।
PM Kisan Yojana 24th Installment Increase or Not: केंद्र सरकार की वैसे तो कई योजनाएं हैं जिनसे करोड़ों की संख्या में लोग जुड़े हैं, लेकिन पीएम किसान सम्मान निधि योजना काफी चर्चित योजना है।
इस बार इस योजना के तहत 24वीं किस्त जारी होनी है और एक बार फिर से किस्त के पैसे बढ़ाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इस पर खुद कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार की तरफ से जवाब दिया है। चलिए जानते हैं किस्त बढ़ेगी या नहीं, इसको लेकर क्या बोले कृषि मंत्री...
क्या पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे बढ़ सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या है चर्चा?
- दरअसल, समय-समय पर ये चर्चा होती रहती है कि पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे में बढ़ोतरी होनी चाहिए
- मौजूदा समय में सालाना 6 हजार रुपये यानी 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त मिलती है
- पर लोग चाहते हैं कि इसकी राशि को 6 हजार रुपये सालाना से बढ़ाकर 9 हजार रुपये सालाना कर दिया जाए
लोकसभा - फोटो : संसद टीवी/वीडियो ग्रैब/एएनआई
क्या बढ़ने वाली है पीएम किसान योजना की किस्त?
- दरअसल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में किसान योजना की किस्त से जुड़े एक सवाल का जवाब दिया है
- पीएम किसान योजना से जुड़े 4 सवाल कृषि मंत्री से पूछे गए थे जिसमें से एक सवाल किस्त बढ़ाने को लेकर था
- केरल से कांग्रेस सांसद बेनी बेहनन और CPI के K. Radhakrishnan ने ये सवाल पूछा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
- उनका सवाल था कि क्या सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सालाना सहायता राशि को 6000 रुपये से बढ़ाने का प्रस्ताव रखती है?
- इस पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका लिखित जवाब दिया
- उन्होंने कहा कि पीएम किसान योजना की सहायता राशि को बढ़ाने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है
विज्ञापन
क्या पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे बढ़ सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
- ऐसे में साफ हो गया है कि अभी सरकार इस राशि को नहीं बढ़ाने वाली
- ऐसे में 24वीं किस्त में योजना से जुड़े किसानों को 2-2 हजार रुपये की राशि ही मिलेगी