world-news

'हमें अपनी बेटियों को....' PM को अपशब्द बोलने वाली Gen-Z लड़की पर कंगना का आया रिएक्शन, हिंदू लड़कियों को लेकर कही ये बात

August 1, 2026

Kangana Ranaut Reaction Gen Z Girl: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान एक कथित टीनएज लड़की ने पीएम मोदी को अपशब्द कहे थे. जिसके लिए उसने माफी मांगी थी. अब इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का रिएक्शन आया है.

Kangana Ranaut Reaction Gen Z Girl: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान एक कथित टीनएज लड़की ने पीएम मोदी को अपशब्द कहे थे. जिसके लिए उसने माफी मांगी थी. अब इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का रिएक्शन आया है.

author-image

New Update

Kangana Ranaut called politics an expensive hobby she said What will 50-60 thousand rupees do

Kangana Ranaut Reaction Gen Z Girl: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में छात्रों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान एक कथित टीनएज लड़की ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, बहरहाल, लड़की ने इसके लिए माफी मांगी थी. लेकिन कई लोगों ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए लड़की की आलोचना की थी कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. अब इसी बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस पर अपनी राय रखी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी वाले वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया और युवाओ की सोच पर सवाल उठाए. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने लड़कियों को 'लेफ्टिस्ट' और 'फेमिनिस्ट' सोच के असर से बचाने की अपील की. 

क्या बोलीं कंगना रनौत?

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लड़की का माफी वाला वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया. उन्होंने उस फोटो पर लिखा,  'वह मुश्किल से 15 साल की है, वह खुद कह रही है कि उसने अपनी पूरी जिंदगी में मोदी जी के खिलाफ कभी कुछ पोस्ट नहीं किया, लेकिन उस दिन उसके दोस्त उसे वहां ले गए और लोगों ने उसे अपशब्द कहने के लिए उकसाया. आप अपने बच्चों को बुरी फेमिनैजी (evil feminazi) और राक्षसी लेफ्टिस्ट (demonic leftists) से बचाओ, हमें अपने बच्चों को उनसे बचाना होगा.'

इसके आगे उन्होंने लिखा, खुद नोटिस करो कि वहां स्कार्फ/बुर्का पहनने वाली एक भी बेटी ने ऐसा भद्दा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन हमारी बेटियों को आसानी से बहकाया जा सकता है, ऐसा क्यों? एक समुदाय के तौर पर हम कहीं न कहीं असफल हो रहे हैं, हमें आत्म-मंथन करना होगा, हमें अपनी बेटियों की रक्षा करनी होगी.'

पीएम मोदी को अपशब्द बोलने वाली लड़की कौन है?

आपको बता दें कि जिस Gen-Z लड़की ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द बोले थे, उसका नाम रुचिका है. उसने दावा किया कि उसकी उम्र महज 15 साल है. वह उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहती है. वीडियो में लड़की ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए माफी मांगी थी. साथ ही बताया कि सीजेपी प्रोटस्ट में उसने पीएम को अपशब्द क्यों कहे थे. 

Kangana Ranaut (5)

पीएम को अपशब्द बोलने पर मांगी थी माफी

रुचिका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया और पीएम मोदी को अपशब्द बोलने पर माफी मांगी. उसने वीडियो पोस्ट कर कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान लोगों ने उन्हें पीएम को अपशब्द बोलने के लिए कहा था और वह उनकी बातों में आ गई. जिसके लिए उसने पीएम मोदी से माफी मांगी. उसने वीडियो में कहा, 'मैं अपनी दोस्त के साथ कनॉट प्लेस घूमने गई थी. वहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन चल रहा था और कई लोग इकट्ठा थे.'

'ये मेरी पहली और आखिरी गलती है'

उसने वीडियो में आगे कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें और गालियां दे रहे थे. उन्होंने मुझे भी ऐसा बोलने के लिए कहा. मैं उनकी बातों में आ गई और बिना सोचे-समझे वही बातें कह दीं. मेरी उम्र सिर्फ 15 साल है. मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई है. मैंने बेहद गलत और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके लिए मैं दिल से माफी मांगती हूं. यह मेरी पहली और आखिरी गलती है. मैं भविष्य में कभी ऐसा नहीं करूंगी. मैंने वह वीडियो खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी नहीं किया था.

ये भी पढ़ें: 90 के दशक में 15 अगस्त पर इन फिल्मों का रहता था क्रेज, घर बैठकर टीवी पर देखते थे लोग

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें