world-news

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?| Navbharat Live

August 1, 2026

Updated On: Aug 01, 2026 | 07:34 PM IST

विज्ञापन

सार

Kangana Ranaut Reaction: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की के माफी मांगने के बाद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर प्रतिक्रिया दी।

Kangana Ranaut PM Modi Protest Jantar Mantar Protest Viral Video

कंगना रनौत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Kangana Ranaut PM Modi Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली एक किशोरी के माफी मांगने के बाद अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी बात रखते हुए कहा कि बच्चों को भड़काने वाली विचारधाराओं से सावधान रहने की जरूरत है।

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस लड़की के माफी वाले वीडियो का स्क्रीनशॉट साझा किया। उन्होंने लिखा कि लड़की ने खुद दावा किया है कि उसकी उम्र 15 साल है और वह पहले कभी पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ पोस्ट नहीं करती थी। कंगना के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान वह अपने दोस्तों के साथ गई थी, जहां कथित तौर पर उसे आपत्तिजनक नारे लगाने के लिए उकसाया गया।

बेटियों को लेकर कही यह बात

कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि प्रदर्शन के दौरान कुछ समुदायों की लड़कियां इस तरह के व्यवहार में शामिल नहीं दिखीं, जबकि अन्य युवा लड़कियां आसानी से प्रभावित हो गईं। उन्होंने इसे समाज के लिए आत्मनिरीक्षण का विषय बताते हुए कहा कि परिवारों को अपनी बेटियों का सही मार्गदर्शन करना चाहिए। कुछ यूजर्स ने कंगना की बात का समर्थन किया, जबकि कई लोगों ने उनके बयान पर अलग-अलग राय भी व्यक्त की।

सम्बंधित ख़बरें

Kangana Ranaut PM Modi Protest Jantar Mantar Protest Viral Video

लड़की ने मांगी सार्वजनिक माफी

वायरल वीडियो में संबंधित लड़की ने दावा किया कि उसकी उम्र 15 वर्ष है, जबकि एफआईआर में उसकी उम्र 25 वर्ष बताई गई है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में लड़की ने कहा कि वह प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों के प्रभाव में आ गई थी और पीएम मोदी के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके लिए उसे गहरा पछतावा है। उसने पूरे देश से माफी मांगते हुए कहा कि उसे अपने व्यवहार पर शर्मिंदगी है और उसने जो कहा, वह गलत था।

ये भी पढ़ें- तनुश्री दत्ता ने युवा पीढ़ी से की संयम बरतने की अपील, बोलीं- देश की लीडरशिप को काम करने दीजिए

पीएम मोदी ने भी की थी संयम की अपील

लड़की का माफी वाला वीडियो पीएम मोदी के उस संदेश के बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने प्रदर्शन में शामिल युवाओं को ‘गुमराह बच्चे’ बताते हुए उनके प्रति संवेदनशीलता दिखाने की बात कही थी। पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों को सजा देने या उन्हें परेशान करने के बजाय सही रास्ता दिखाना अधिक जरूरी है। उन्होंने युवाओं से देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील करते हुए कहा कि गलतियों से सीखकर आगे बढ़ना ही बेहतर रास्ता है।

Follow Navbharatlive whatsapp