world-news

Petrol Price Hike: भोपाल से मुंबई तक जानिए नए रेट; किस शहर में कितना महंगा नायरा का पेट्रोल

October 3, 2026

देशभर में नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹119.54 और डीजल ₹102.64 का हो गया है।

भोपाल/लखनऊ, पटना. सुबह पेट्रोल भरवाने पहुंचे तो बिल देखकर आपको भी झटका लग सकता है। नायरा एनर्जी ने शनिवार को पेट्रोल की कीमत में सीधे ₹5 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। डीजल भी ₹3 प्रति लीटर महंगा हुआ है। ऐसे में देश के अलग-अलग शहरों में नायरा के पेट्रोल का नया रेट कितना पहुंचा और सबसे ज्यादा कीमत कहां है, आइए जानते हैं।

क्यों बढ़ाए नायरा ने पेट्रोल के दाम?

नायरा एनर्जी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत बढ़ने से कंपनी के मार्जिन पर दबाव आया है। इसी वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

इन शहरों में पेट्रोल का ताजा रेट

  • भोपाल: पेट्रोल ₹119.54–₹119.81 | डीजल ₹102.59–₹103.64
  • मुंबई: पेट्रोल ₹116.12 | डीजल ₹97.21
  • जयपुर: पेट्रोल ₹109.88 | डीजल ₹93.36
  • लखनऊ: पेट्रोल ₹101.47 | डीजल ₹92.64
  • पटना: पेट्रोल ₹112.24 | डीजल ₹97.28
  • दिल्ली: पेट्रोल ₹99.72 | डीजल ₹90.62
  • अहमदाबाद: पेट्रोल ₹101.42 | डीजल ₹95.17
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹112.75 | डीजल ₹97.26
  • रांची: पेट्रोल ₹104.84 | डीजल ₹96.56
  • रायपुर: पेट्रोल ₹107.98 | डीजल ₹96.69

बता दें कि इन आंकड़ों के अनुसार भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा दिख रहा है, जबकि अहमदाबाद और लखनऊ में कीमत काफी कम है। नायरा की

नायरा के रेट में कितना असर?

नायरा की ओर से की गई ₹5 की बढ़ोतरी के बाद कंपनी के पंप पर ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा भुगतान करना होगा। हालांकि, शहर और राज्य के टैक्स ढांचे के कारण सभी जगह कीमत एक जैसी नहीं होगी। नायरा ने देशभर में अपने नेटवर्क पर यह बढ़ोतरी लागू की है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।