world-news

डूंगरपुर में 2 चरणों में पंचायतीराज चुनाव: 14 में से 7 पंचायत समितियों में पहले और 7 में दूसरे चरण में मतदान - Dungarpur News

October 3, 2026

डूंगरपुर में पंचायतीराज चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। जिले में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 7 पंचायत समितियों में 23 और 25 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, दूसरे चरण में बाकी 7 पंचायत समितियों में 29 और 31 अक्टूबर को मतदान होगा।

.

डूंगरपुर जिला परिषद के 37 वार्डों और 14 पंचायत समितियों के 234 वार्डों में चुनाव होंगे। इसके अलावा 442 ग्राम पंचायतों में भी दो चरणों में वोट डाले जाएंगे।

पहले चरण में इन 7 पंचायत समितियों में चुनाव पंचायत समिति सागवाड़ा, पाडवा, गलियाकोट, सीमलवाड़ा, झोंथरी, भंडारी, चिखली में पहले चरण में चुनाव होंगे। इसमें 233 ग्राम पंचायतों में 595 मतदान बूथ बनाए जाएंगे। जिला परिषद सदस्य ओर सभी पंचायत समिति सदस्यों के लिए एक साथ नामांकन प्रक्रिया होगी। पहले चरण के लिए 8 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी।

13 अक्टूबर को नामांकन पत्र पेश करने की आखिरी तारीख है। 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच, 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक वापसी ओर 15 अक्टूबर को चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। इसके बाद 22 अक्टूबर को मतदान दलों की रवानगी होगी।

23 अक्टूबर को जिला परिषद ओर पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। अगले दिन 24 अक्टूबर को ग्राम पंचायत में वार्ड पंच ओर सरपंच के लिए नामांकन होगा। 25 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना ओर परिणाम जारी किया जायेगा। दूसरे दिन 26 अक्टूबर को उपसरपंच के चुनाव होंगे। दूसरे चरण में इन 7 पंचायत समितियों में चुनाव

पंचायत समिति डूंगरपुर पाल देवल, बिछीवाड़ा, गामड़ी अहाड़ा, साबला, आसपुर के दोवड़ा में दूसरे चरण में चुनाव होंगे। इसमें 205 ग्राम पंचायतों में 572 मतदान बूथ बनाए जाएंगे। जिला परिषद सदस्य ओर सभी पंचायत समिति सदस्यों के लिए एक साथ नामांकन प्रक्रिया होगी।

दूसरे चरण के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। 16 अक्टूबर को नामांकन पत्र पेश करने की आखिरी तारीख है। 28 अक्टूबर को मतदान दलों की रवानगी होगी। 29 अक्टूबर को जिला परिषद ओर पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।

अगले दिन 30 अक्टूबर को ग्राम पंचायत में वार्ड पंच ओर सरपंच के लिए नामांकन होगा। 31 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना ओर परिणाम जारी किया जायेगा। दूसरे दिन 1 नवंबर को उपसरपंच के चुनाव होंगे। पंचायत समिति ओर जिला परिषद की मतगणना 20 नवम्बर को होगी। 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नव को उपजिल प्रमुख, 27 नवम्बर को प्रधान ओर 28 नवम्बर को उपप्रधान पद के लिए चुनाव होंगे।