Petrol Filling Tips: आज के समय में मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद से ही पेट्रोल की कीमत धीरे-धीरे आसमान छूती जा रही हैं। ऐसे में अधिक कीमतों को देखते हुए हर कोई अपने वाहन में कम पेमेंट का पेट्रोल भरवाते हैं, लेकिन क्या कम पैसो का पेट्रोल भरवाना सही है। या ज्यादा अमाउंट का भरवाना सही। जैसे कुछ लोग हर दूसरे दिन 100 रुपये का पेट्रोल भरवाते हैं, वहीं कुछ लोग एक बार में 500 का पेट्रोल भरवा लेते हैं, जिससे उन्हें कुछ दिनों तक पेट्रोल पंप के चक्कर न लगाने पड़े।
ऐसे में सवाल उठाता कि 100 रुपये का पेट्रोल भरवाना या फिर 500 रुपये का पेट्रोल भरवाना ज्यादा बेहतर क्या होगा? क्या कम-कम पेट्रोल भरवाना नुकसानदायक हो सकता है, आइए विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें: Using Aadhaar Without OTP: आधार में OTP के बिना कौन-सी सेवाएं मिल सकती हैं? जानें जरूरी बातें
100 या 500 रुपये कितने का भरवाएं पेट्रोल?
फ्यूल पंप की सुरक्षा
अगर आप बार-बार केवल 100 रुपये का पेट्रोल डलवाते है, तो इससे टैंक में हमेशा कम ईंधन रहता है। इससे आधुनिक बाइकों और कारों का इलेक्ट्रिक फ्यूल पंप गर्म होकर खराब (Fuel Pump Safety) हो सकता है। टैंक में कम से कम एक चौथाई (1/4) या आधा ईंधन हमेशा (Petrol Pump Tips) रखना चाहिए। इसलिए 500 रुपये का पेट्रोल भरवाना (100 vs 500 Petrol) ज्यादा बेहतर होगा।
समय और ऊर्जा की बचत
अगर आप 100 रुपये का पेट्रोल भरवाते हैं तो आपको बार-बार पेट्रोल पंप जाने और लाइन में लगने से आपका समय और वाहन का अतिरिक्त ईंधन दोनों बर्बाद होता हैं। वहीं अगर 500 का पेट्रोल भरवाएंगे, तो कुछ दिनों के लिए फ्री (Petrol Filling Tips) रहेंगे। आपका समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
टैंक में नमी और हवा
टंकी बार-बार खाली होने पर उसमें नमी और हवा भर जाती है, जिससे पेट्रोल की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। इसलिए भी 100 की जगह 500 या उससे अधिक का पेट्रोल डलवाना बेहतर होता है।
क्या गोल पेमेंट पर होती है पेट्रोल चोरी?
यह एक प्रकार की गलतफहमी है कि अगर 100 या 500 जैसी गोल राशि का पेट्रोल लेने से मशीन में सेटिंग करके चोरी (Petrol Pump Fraud) की जाती है। इस वजह से कई लोग 110 और 519 इस तरह से पेट्रोल भरवाते है। लेकिन पेट्रोल पंप की मशीनें लीटर के हिसाब से सेट होती हैं, और सॉफ्टवेयर राशि के अनुसार पेट्रोल की मात्रा तय करता है। फिर भी, यदि आप चाहें तो 100 या 500 के बजाय लीटर के हिसाब से या अलग राशि (जैसे 110 या 510 रुपये) का पेट्रोल डलवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: IRCTC Travel Insurance: ट्रेन में सफर करने वाले करवा सकते हैं 45 पैसे में 10 लाख का बीमा, जानें रेलवे के नियम
लेखक
![]()