world-news

Bigg Boss 20: इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, जानें किसने-किसको किया वोट आफट?

October 12, 2026

Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं और घरवालों के भी लड़ाई देखने को मिलती है. अब घर में दो नए वाइल्ड कार्ड मनीष और नकुल की एंट्री हो गई है और घर का माहौल बदल गया है. दूसरी ओर घर में अब नॉमिनेशन टास्क होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीक 11 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है. तो चलिए जानते हैं किस कंटेस्टेंट ने किसे वोट आउट किया.

इस हफ्ते कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

बिग बॉस की इनसाइड अपडेट्स देने वाले फैन पेज बीबी तक के मुताबिक इस हफ्ते घर से नॉमिनेशन में 11 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं. इनमें काजी तौकीर (Qazi Touqeer), स्काउट ओपी (Scout OP), यंग डीएसए (Yung), गुल्लू (Gullu), उदिति सिंह, अमन गांधी, अरिश्फा खान, कनिका मान, माही विज, मैरी कॉम और लव गिल शामिल हैं. वहीं कैप्टन आसिफ खान और आम्रपाली दुबे सुरक्षित रहे. वहीं, घर में एंट्री करने वाले दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स मनीष और नकुल भी इस नॉमिनेशन से सेफ हैं.

🚨 Nominated Contestants for this week: ☆ Qazi Touqeer ☆ Scout OP ☆ Yung DSA ☆ Gullu ☆ Uditi Singh ☆ Aman Gandhi ☆ Arishfa Khan ☆ Kanika Mann ☆ Mahhi Vij ☆ Mary Kom ☆ Love Gill Comments - You're voting for? Except Captain Asif, wild card Manish & Nakul, and Amrapali, everyone are nominated this week.

— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 11, 2026

किसने किसको किया वोट आउट

नॉमिनेशन टास्क में कप्तान आसिफ (Aasof Khan) को मिली स्पेशल पावर के चलते माही विज नॉमिनेट हुईं. काजी तौकीर को यंग, अरिश्फा और स्काउट ने नॉमिनेट किया, जबकि कनिका को लव, यंग, अरिश्फा और अमरपाली ने नॉमिनेट किया. उदिति को काजी, यंग और माही ने, वहीं स्काउट को काजी, उदिति और अमन ने नॉमिनेट किया. अरिश्फा को काजी, कनिका और गुल्लू ने नॉमिनेट किया. यंग को काजी और कनिका ने, गुल्लू को अरिश्फा और आम्रपाली ने, जबकि मैरी को उदिति और अरिश्फा ने नॉमिनेट किया. वहीं अमन और लव को कनिका ने नॉमिनेट किया. इस टास्क में आम्रपाली को किसी ने भी नॉमिनेट नहीं किया.

🚨 Nomination Task - Contestants can nominated multiple times. ☆ Mahhi Vijj was nominated by Captain Asif's special power. ☆ Qazi Touqeer was nominated by Yung, Arishfa and Scout. ☆ Kanika was nominated by Love, Yung, Arishfa and Aamrapali. ☆ Uditi was nominated by Qazi, Yung and Mahhi. ☆ Scout was nominated by Qazi, Uditi and Aman. ☆ Arishfa was nominated by Qazi, Kanika, and Gullu. ☆ Yung was nominated by Qazi and Kanika. ☆ Gullu was nominated by Arishfa and Aamrapali. ☆ Mary was nominated by Uditi and Arishfa. ☆ Aman was nominated by Kanika. ☆ Love was nominated by Kanika. ☆ Aamrapali - No one nominated her. Big fight between Mary Kom and Uditi & Arishfa.

— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 11, 2026

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: सलमान खान के निशाने पर आए स्काउट और यंग, भाईजान ने अपशब्द के लिए जमकर लताड़ा, फूट-फूटकर रोए काजी

अरिश्फा और कनिका की होगी लड़ाई

वहीं, बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस प्रोमो में अरिश्फा खान (Arishfa Khan) और कनिका मान (Kanika Mann) के बीच गंदी लड़ाई देखने को मिली है. दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस चल रही होती है और तब कनिका अरिश्फा को 'स्टुपिड गर्ल' बोल देती हैं, जिसके बाद अरिश्फा भड़क जाती हैं और कनिका को खूब सुनाते हुए बेवकूफ और स्टुपिड का टैग देती हैं. इस दौरान आसिफ दोनों को अलग करने की कोशिश करते हैं. बाद में अरिश्फा सबको बताती हैं कि कैसे राशन टास्क के बाद कनिका ने घर का बचा हुआ राशन चोरी कर लिया था और फिर वो कनिका को चोर और सेलफिश कहती हैं. फिर कनिका नाचकर अरिश्फा को इरिटेट करने की कोशिश करती हैं.

#BiggBoss20 #BB20 https://t.co/vTSMgwrPaZ

— Digital News Hub Media (@Reality_clips) October 11, 2026

नकुल धूल होंगे बेघर

इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैल रही है कि वाइल कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धूल (Nakul Dhull) शो में आते ही बेघर हो गए है. रिपोर्ट्स के मुताबिक घर में उनके और गुल्लू के बीच तगड़ा झगड़ा होता है, जिसमें नकुल गुल्लू पर हाथ उठाते है और बिग बॉस उन्हें आउट कर देते हैं. हालांकि अभी तक कुछ कंफर्मेंशन सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- 'Bigg Boss 20' के पहले वाइल्डकार्ड मनीष गोयल कौन हैं? जीत चुके हैं ये फेमस रियलिटी शो, टीवी की दुनिया से भी है खास नाता