world-news

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में लगी आग! भारत में भी बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के भाव? देखें पूरी रेट लिस्ट

September 16, 2026

Time Published: Wednesday, September 16, 2026, 9:47 [IST]

Petrol Diesel Prices in India Today: अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष का असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। इसी बीच हूती विद्रोहियों के संघर्ष में उतरने और सऊदी अरब पर हमले की खबर से तेल की सप्लाई को लेकर चिंता और बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है।

ब्रेंट क्रूड 107.90 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी वेस्ट टेक्सास क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। हालांकि, भारतीय उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल राहत की बात यह है कि कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बावजूद आज देश के कई प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर हैं।

Petrol Diesel Prices in India Today

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम

राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है। प्रीमियम पेट्रोल XP95 109.24 रुपये/लीटर और हाई-ऑक्टेन XP100 के दाम XP100 167.35 रुपये/लीटर हैं।

नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में क्या है रेट?

दिल्ली के आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी आज के पेट्रोल-डीजल रेट जानना जरूरी है। इन शहरों में कीमतें एक जैसी नहीं हैं और प्रीमियम फ्यूल के दाम में भी अंतर देखने को मिलता है। अपने शहर का पूरा रेट नीचे देखें-

शहर पेट्रोल डीजल XP95 XG
नोएडा 102.12 95.56 110.68 101.17
फरीदाबाद 103.28 95.94 - -
गुरुग्राम 102.97 95.64 111.78 -

सभी कीमतें रुपये प्रति लीटर में हैं।

चंडीगढ़, देहरादून और शिमला का रेट

उत्तर भारत के इन प्रमुख शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अंतर बना हुआ है। अगर आप चंडीगढ़, देहरादून या शिमला में हैं, तो आज का रेट नीचे दी गई टेबल में एक नजर में देख सकते हैं।

शहर पेट्रोल डीजल XP95 XG
चंडीगढ़ 101.51 89.47 110.28 94.65
देहरादून 100.55 95.93 - -
शिमला 103.25 95.21 111.90 -

सभी कीमतें रुपये प्रति लीटर में हैं।

लखनऊ, पटना और जयपुर में पेट्रोल-डीजल का रेट

इन तीनों शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं। खास बात यह है कि कुछ जगहों पर प्रीमियम पेट्रोल का रेट भी काफी ऊपर है। अगर आप इन शहरों में रहते हैं या सफर करने वाले हैं, तो नीचे पूरी कीमत देख सकते हैं।

शहर पेट्रोल डीजल XP95
लखनऊ 101.89 95.36 -
पटना 113.37 99.36 122.25
जयपुर 112.69 97.78 -

सभी कीमतें रुपये प्रति लीटर में हैं।

रांची और भोपाल में आज का भाव

देश के दूसरे बड़े शहरों में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। रांची और भोपाल में पेट्रोल, डीजल के साथ प्रीमियम XP95 का रेट क्या है, यहां चेक करें-

शहर पेट्रोल डीजल XP95
रांची 105.26 100.49 -
भोपाल 114.57 99.64 123.88

सभी कीमतें रुपये प्रति लीटर में हैं।

100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 107.90 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास क्रूड भी 105 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष के साथ हूती विद्रोहियों के सक्रिय होने और सऊदी अरब पर हमले से कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर दबाव बढ़ा है। इसके बावजूद आज भारत के इन प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में बदलाव नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: फ्री में पेट्रोल बंटने की रील देखकर बारिश में पंप पहुंचे सैकड़ों लोग, क्या है 'पेट्रोल लंगर' की पूरी कहानी?