- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Municipal Corporation Repoll LIVE | Voting Underway Results Tomorrow
जयपुर28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जयपुर नगर निगम के 4 वार्डों के 5 बूथों पर रिपोलिंग हो रही है। 14 सितंबर को काउंटिंग के दौरान ईवीएम खराब होने के कारण वार्ड 9, 18, 25 और 34 के 5 बूथों पर मतगणना नहीं हो पाई थी। ऐसे में यहां री-पोलिंग का फैसला लिया गया था। आज सुबह से मतदाता बूथों पर अपना वोट डालने जा रहे हैं।
री-पोलिंग पूरी होने के बाद 17 सितंबर को मतों की गणना की जाएगी। जयपुर नगर निगम के इन वार्डों के चुनाव परिणाम गुरुवार को जारी किए जाएंगे।

4 वार्ड के इन बूथों पर हो रही री-पोलिंग
वार्ड 9 के बूथ संख्या 111 , वार्ड 18 के बूथ संख्या 235 , वार्ड 25 के बूथ 343 और वार्ड 34 के बूथ संख्या 477 और 484 पर री-पोलिंग होगी। वार्ड
वार्ड 34 के बूथ पर लापरवाही का आरोप
वार्ड 34 के बूथ संख्या 477 पर लापरवाही के आरोप में पीठासीन अधिकारी मनीष कुमार शर्मा की जगह गुलाम अली को बूथ PRO नियुक्त किया गया है। अधिकारी पर मतदान कार्य में लापरवाही और आयोग के निर्देशों की अवहेलना के आरोप सामने आए हैं।
वार्ड 9 में 111 नंबर बूथ पर एक युवती का वोट कोई और डाल गया। मतदाता वोट डालने के लिए गई तो उसे बताया गया कि उनका वोट डल चुका है। वार्ड 9 से बीजेपी प्रत्याशी मंजू अग्रवाल ने बताया कि काउंटिंग के दौरान ईवीएम मशीन में खराबी के चलते दोबारा वोटिंग हो रही है।
वार्ड 9 की रहने वाली शकुंतला देवी ने कहा कि वे दोबारा वोट डालने के लिए आई है। शकुंतला अपनी पोतियों के साथ व्हीलचेयर पर बैठकर आई।
देखिए वोटिंग से जुड़े PHOTOS…

विद्याधर विधानसभा के वार्ड -9 में री पोलिंग हो रही है। यहां पर बूथ नंबर 111 सोनी का बाग में वोट डालने जाता युवक।

रिपोलिंग में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आए।
---
ये खबर भी पढ़ें..
BJP-कांग्रेस के वोट शेयर में 1% से कम अंतर:आरएलपी-आप सहित 5 पार्टियों को नोटा से कम वोट, भाजपा ने कांग्रेस से 566 वार्ड ज्यादा जीते

राजस्थान के 309 शहरी निकायों के चुनावों में बीजेपी को कांग्रेस से 99615 वोट ज्यादा मिले हैं। कुल 1.06 करोड़ वोटों में से बीजेपी को 37.35 लाख, कांग्रेस को 36.35 लाख और निर्दलीयों को 29.06 लाख वोट मिले हैं। पांच अन्य पार्टियों को नोटा से कम वोट मिले हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
.