auto

Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड

July 16, 2026

MG Motor NEV Architecture: JSW एमजी मोटर ने भारत का पहला मल्टी-एनर्जी व्हीकल प्लेटफॉर्म MG ADAPT लॉन्च किया. अब ईवी और हाइब्रिड कारों की नई जनरेशन से बढ़ सकती है टाटा और महिंद्रा कंपनियों की टेंशन.

Written By : सोमनाथ चटर्जी |  Edited By: Himanshu Singh |  Updated at : 16 Jul 2026 07:19 PM (IST)

Preferred Sources

mg company launch new adapt multi-nev-platform check full details here Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड

एमजी एडाप्ट प्लेटफॉर्म

Source : Social Media

MG Motor NEV Architecture: भारत में पिछले कुछ सालों से ऐसा देखा जा रहा है कि, लोग इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं. जिसके चलते सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां भी इन्हीं गाड़ियों को महत्व दे रहीं हैं. बता दें कि, अभी टाटा मोटर्स और महिंद्रा इन दिनों और हाइब्रिड गाड़ियों में दम दिखा रही हैं. लेकिब अब मार्केट में इन्हें कड़ी टक्कर मिलने जा रही है. क्योंकि, अब जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एक बेहद शानदार कदम उठा दिया है. 

क्योंकि, एमजी ने भारत का पहला मल्टी न्यू एनर्जी व्हीकल प्लेटफॉर्म पेश किया है. जिसे एमजी एडाप्ट नाम दिया गया है. यह एक ऐसी तकनीक है जिसके सामने आते ही कार बाजार का पूरा समीकरण बदलने वाला है. चलिए समझते हैं कि आखिर इस प्लेटफॉर्म में ऐसा क्या खास है जो टाटा और महिंद्रा जैसे दिग्गज कंपनियों की नींद उड़ाने के लिए काफी है.  

अब बनेंगी 4 अलग-अलग तरह की गाड़ियां

आपको बता दें कि, कार कंपनियों को इलेक्ट्रिक गाड़ी के लिए अलग प्लेटफॉर्म और हाइब्रिड या पेट्रोल कार के लिए अलग चेसिस तैयार करना पड़ता है. जिसमें कंपनी का भारी खर्च और समय बेहद ज्यादा लगता था. लेकिन एमजी का यह एडाप्ट एक बेहद वर्सेटाइल और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर है. 

इसका मतलब यह है कि इसी एक सिंगल बेस का इस्तेमाल करके कंपनी प्योर इलेक्ट्रिक व्हीकल, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, प्लग-इन हाइब्रिड और रेंज एक्सटेंडर इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसी चार अलग-अलग टेक्नोलॉजी वाली कारें बना सकती है. एमजी ऐसा करने वाली भारत में पहली कंपनी बनेगी.

यह भी पढ़ें: E20 पेट्रोल से बिगड़ गया गाड़ी का माइलेज? इन पार्ट्स को तुरंत करें चेक, वरना...

जानिए क्या हैं फीचर्स?

जबकि अब हाइब्रिड कारों को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए इस प्लेटफॉर्म में भारत की पहली 10-इन-1 इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट और दुनिया का पहला इलेक्ट्रोमैग्नेटिक डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन दिया गया है. इसमें एक इंटेलिजेंट एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम लगा है जो सड़क के हिसाब से 4 ड्राइविंग मोड्स खुद चुन लेता है. 

वहीं, सिटी के लिए प्योर इलेक्ट्रिक बिजली बनाने के लिए सीरीज हाइब्रिड जबकि एक्स्ट्रा पावर के लिए पैरेलल हाइब्रिड और हाईवे के लिए इंजन डायरेक्ट ड्राइव शामिल है. इसके अलावा इसमें REEV तकनीक भी है जिसमें पहिए हमेशा मोटर से ही चलेंगे और पेट्रोल इंजन सिर्फ बैटरी चार्ज करने के लिए जनरेटर का काम करेगा.

यह भी पढ़ें: E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच HPCL ने किए 3,600+ टेस्ट, जानिए क्या मिला

Published at : 16 Jul 2026 05:16 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola