JEE and NEET Coaching Free: सरकार जल्द ही इस योजना का विस्तार राज्य के 155 मॉडल स्कूलों तक करेगी. यहां एक्सपर्ट टीचर्स के माध्यम से स्मार्ट क्लास में पढ़ाई कराई जाएगी.
Written By : आर्यन आनंद | Edited By: अजीत कुमार | Updated at : 16 Jul 2026 05:13 PM (IST)

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (फाइल फोटो)
बिहार के छात्रों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Bihar CM Samrat Choudhary) ने गुरुवार (16 जुलाई, 2026) को बड़ी सौगात दी. पटना के 10 मॉडल स्कूलों में मुफ्त कोचिंग का शुभारंभ किया गया जिससे बच्चे फ्री में जेईई (इंजीनियरिंग) और नीट (मेडिकल) की विशेष तैयारी कर सकेंगे. पहले चरण में जेईई के लिए 266 और नीट के लिए 252 छात्रों ने पंजीकरण कराया है.
एक्सपर्ट टीचर्स के माध्यम से स्मार्ट क्लास में पढ़ाई कराई जाएगी. हाई क्वालिटी स्टडी मैटेरियल और डाउट क्लियरिंग की भी व्यवस्था होगी. हर 15 दिन पर क्लास टेस्ट होगा. सरकार जल्द ही इस योजना का विस्तार राज्य के 155 मॉडल स्कूलों तक करेगी. मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क मिलेगी.
पटना के शास्त्रीनगर क्षेत्र अंतर्गत राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' का शुभारंभ किया. साथ ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित ऑनलाइन कोचिंग क्लासेज के तहत पटना के 10 सरस्वती विद्या निकेतन विद्यालयों (मॉडल स्कूल) में इंजीनियरिंग (JEE) एवं मेडिकल (NEET) प्रवेश परीक्षा हेतु निशुल्क अनुशिक्षण कार्यक्रम का भी मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया.
मन लगाकर पढ़ें, आगे बढ़ें: सम्राट चौधरी
कार्यक्रम के दौरान राजधानी के 10 चयनित मॉडल स्कूलों के विद्यार्थियों को लाइव क्लास व्यवस्था से जोड़ा गया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों से बातचीत की. शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी ली. बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सब मन लगाकर पढ़ें और आगे बढ़ें.
यह भी पढ़ें- Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
इस मौके पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले अभ्यार्थियों को सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री ने उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किया.
दूसरी ओर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्ता संवर्द्धन को गति देने के लिए शिक्षा विभाग ने सात स्वयंसेवी संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए. इन साझेदारियों के माध्यम से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN), STEM शिक्षा, गणित एवं विज्ञान, शिक्षण नेतृत्व, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, कोडिंग, डिजाइन थिंकिंग, परियोजना-आधारित शिक्षण, शिक्षक क्षमता निर्माण, AI आधारित मूल्यांकन तथा डेटा-आधारित शैक्षणिक प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में व्यापक सुधार किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, आनंद मधुकर और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन
Published at : 16 Jul 2026 05:12 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola