भाजपा पर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की राजनीति से घबराने का आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा अब पीडीए की नई नई परिभाषएं गढ़ रही है। उन्होंने कहा, 2027 के चुनाव में सभी वर्गों को एकजुट होकर भाजपा को जवाब देना होगा। जब से ये लोग पीडीए से हार हैं, यह सब कर रहे हैं। जो लोग समय समय पर PDA की परिभाषा समय समय पर बदलते हैं वो जान लें, PDA में P पंडित है, PD पंडित का शॉर्ट फॉर्म है। पंडित को जितना सताओगे पंडित और मजबूत होगा।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने समाजवादी चिंतक स्व.जनेश्वर मिश्र जी की जयंती को धूमधाम से मनाया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस दौरान जनेश्चर मिश्र पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां ब्राह्मण समाज को साधने के उद्देश्य से आयोजित ‘प्रबुद्धजन सम्मेलन’ में शामिल हुए। सम्मेलन में प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज से जुड़े पार्टी नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
पढ़ें :- क्या PDA के साथ ब्राह्मणों को भी साध रहे अखिलेश यादव? 2027 की तैयारी में सपा का नया सियासी दांवइस दौरान अखिलेश यादव ने कहा, जनेश्वर मिश्र जी के कार्यक्रम की जहां उन्हें परमिशन देनी थी, उन्होंने परमिशन नहीं दी इसलिए हमें इस कार्यालय में आयोजन करना पड़ रहा है। जनेश्वर जी को याद करते हुए ये संकल्प लेते है कि उनका मिशन कभी भी रुकेगा नहीं, इसी तरह लगातार चलता रहेगा।
उन्होंने कहा, भाजपा पर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की राजनीति से घबराने का आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा अब पीडीए की नई नई परिभाषएं गढ़ रही है। उन्होंने कहा, 2027 के चुनाव में सभी वर्गों को एकजुट होकर भाजपा को जवाब देना होगा। जब से ये लोग पीडीए से हार हैं, यह सब कर रहे हैं। जो लोग समय समय पर PDA की परिभाषा समय समय पर बदलते हैं वो जान लें, PDA में P पंडित है, PD पंडित का शॉर्ट फॉर्म है। पंडित को जितना सताओगे पंडित और मजबूत होगा।
अखिलेश यादव ने कहा, भारत की धरती पर एक भी उदाहरण हो जहां पर हमारे पूजनीय शंकराचार्य जी को स्नान न करने से रोका गया हो। उन्हें धरना देना पड़ा लेकिन उसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। समाजवादियों ने बड़े पैमाने पर उनका सम्मान करने का काम किया। ये पेपर लीक नहीं होते, ये सरकार पेपर लीक करवाती है जिससे नौकरी न देना पड़े। हम लोगों ने 30 हजार से ज्यादा भर्ती केवल 9 महीने में कराकर दिखाई थी।
उन्होंने आगे कहा, जिनको हाता नहीं भाता उन्होंने एक क्वेश्चन पूछा था कि अवसरवादी कौन होता है। जिन्होंने धुरंधर में जो नोटबंदी की बात कही है, जब कभी भी सरकार बनेगी तो ऐसे लोगों के खिलाफ भी हम लोग जांच करने का काम करेंगे। भगवान कृष्ण और सुदामा की दोस्ती आज की नहीं है, बताओ कितने हजार साल पुरानी है, किस युग की है दोस्ती। समाजवादी पार्टी को जब भी मौका मिला है, हम लोगों ने सम्मान देने का काम किया है।
पढ़ें :- Shamli Encounter : कैराना पलायन मामले में आरोपी एक लाख का इनामी फुरकान मुठभेड़ में ढेर, दर्ज थे 20 मुकदमेअखिलेश यादव ने कहा, ये बांकीपुर का चुनाव इसलिए हारे हैं कि ये जनता को चेक करना चाहते थे कि बिना बेईमानी के ये चुनाव जीत सकते हैं कि नहीं। पूर्वांचल वाला एक्सप्रेसवे समाजवादियों की देन थी । सपा सरकार बनेगी तो सबसे पहले बलिया को जोड़ने का काम करेंगे। इन्होने गंगा एक्सप्रेसवे में 35000 करोड़ लगाया है पता नहीं कैसे बनाया की पहली बारिश भी झेल नहीं पाया।
पढ़ें :- बांकीपुर उपचुनाव हार का अनंत सिंह ने बीजेपी पर फोड़ा ठीकरा, बोले-घमंड हो गया था कि कलकत्ता, विदेश व बंबई जीत गए, बिहार ही नहीं पूरे देश में इनकी हालत खराबइन टॉपिक्स पर और पढ़ें: