समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 24 सितंबर को पीडीए रथ के जरिए अपने चुनावी अभियान का आगाज करने जा रहे हैं. इस दौरान वह रायबरेली में हरचंदपुर के विधायक राहुल लोधी के आवास पर जाएंगे. अखिलेश यादव के दौरे का पूरा कार्यक्रम तय हो चुका है.पार्टी की ओर से इस दौरे के लिए विशेष रूप से तैयार की गई मल्टी-एक्सल बस का भी इंतजाम किया गया है. इसमें आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं.
अब इसको लेकर मायावती ने तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर इसको लेकर लिखा है कि यूपी के आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारी के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख का प्रचारित 'पीडीए रथ' सपा के अपने लाल रंग का कम तथा आरएसएस/भाजपा के 'भगवा' रंग का यानी भगवाकरण ज्यादा है. मायावती ने कहा कि ऐसे में लोगों में चर्चा यही है कि यह सब वोटों के स्वार्थ की खातिर गिरगिट की तरह लगातार रंग बदलना है या फिर मुसलमानों पर से सपा प्रमुख का वोट पाने का भरोसा उठ जाना है.
मायावती ने कहा कि वैसे भी यूपी के खासकर मुस्लिम समाज को इस कड़वी हकीकत का पूरी तरह से अहसास है कि पिछले चुनावों में सपा को उनके द्वारा अधिकांश एकतरफा वोट देने के बावजूद भी यह पार्टी यूपी और केंद्र की सत्ता में भाजपा को सरकार बनाने से नहीं रोक पाती है. उन्होंने कहा कि ऐसे में इस पार्टी को बार-बार वोट देकर अपना वोट खराब क्यों किया जाए और इस मामले में अब वे अपरकास्ट में से खासकर ब्राह्मण समाज की तरह ही अपना रवैया काफी तेजी से बीएसपी के पक्ष में बदल रहे हैं.
सम्बंधित ख़बरें
प्रदेश को बहुजन समाजवादी पार्टी की जरूरत
मायावती ने कहा कि बीएसपी यूपी में खासकर अपराध नियंत्रण और शांति-व्यवस्था के मामलों में कानून द्वारा कानून के राज के साथ ही व्यापक जनहित, जनकल्याण एवं विकास के मामलों में भी बेहतरीन आयरनलेडी राज यहां कई बार स्थापित करके दिखा चुकी है और जिसकी सर्वसमाज के हित व कल्याण में प्रदेश को सख्त जरूरत भी है.
1. यूपी के आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारी हेतु समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख का प्रचारित ’पीडीए रथ’ सपा के अपने लाल रंग का कम तथा आरएसएस/भाजपा के ’भगवा’ रंग का (भगवाकरण) ज़्यादा है, तो ऐसे में लोगों में चर्चा यही है कि यह सब उनका वोटों के स्वार्थ की ख़ातिर गिरगिट की तरह लगातार…
— Mayawati (@Mayawati) September 21, 2026
सपा पर साधा निशाना
मायावती ने कहा कि इसके साथ ही सपा को यह भी जनता को जरूर बता देना चाहिए कि अब इनके 'पीडीए' की असली वास्तविकता क्या है. क्योंकि चुनावी स्वार्थ में अब तक इन्होंने कभी 'पीडी' को 'पिछड़ा, दलित' बताया तो कभी 'पीडी' को 'पंडित' बताया है और कभी अपने आपको 'अंबेडकरवादी' दर्शाने के चक्कर में बीएसपी का 'नीला' रंग वाला वस्त्र धारण कर तस्वीरें खिंचवाई हैं, किन्तु इसको लोगों ने फौरन ही फेक अंबेडकरवादी कहकर रिजेक्ट भी कर दिया.
उन्होंने कहा कि इसके विपरीत बीएसपी सर्वसमाज हेतु 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' की नीति व सिद्धांत वाली अंबेडकरवादी पार्टी है तथा सभी को रोटी-रोजगार-युक्त आत्म-सम्मान व स्वाभिमान आदि का जीवन जीने की पक्षधर है. इसीलिए सर्वसमाज में बीएसपी का अपना सम्मान है.
---- समाप्त ----
ये भी देखें
