entertainment

डाकू और पुलिस के 'घमासान' की कहानी OTT पर बनी टॉपर, Zee5 पर आते ही नई फिल्म ने किया कब्जा - ghamasaan ott release arshad warsi crime thriller movie trending number one on zee5 ott platform

September 14, 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर हाल ही में एक नई फिल्म को रिलीज किया गया है, जो अब नंबर-1 बन गई है।

ओटीटी पर छाई ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

ओटीटी पर छाई ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. जी5 पर टॉपर बन गई ये फिल्म

  2. क्राइम थ्रिलर के तौर पर छाई फिल्म

  3. इस डायरेक्टर ने किया निर्देशन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बड़े पर्दे के साथ-साथ आज के समय में ओटीटी पर भी लेटेस्ट फिल्मों को डायरेक्ट रिलीज किया जाता है। हाल ही में मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर एक क्राइम थ्रिलर फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जिसमें पुलिस और खूंखार डाकू के बीच घमासान दिखाया गया है। 

ये फिल्म अब जी5 (Zee5) पर आते ही मस्ट वॉच बन गई है और फिलहाल नंबर-1 के पायदान पर ट्रेंड कर रही है। आइए जानते हैं कि इस लेख में कौन सी नई मूवी के बारे में बात की जा रही है। 

जी5 पर टॉपर बन ये फिल्म

जिस फिल्म के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसका निर्देशन पान सिंह तोमर जैसी कल्ट क्लासिक फिल्म बनाने वाले निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने किया है। मूवी का टाइटल घमासान (Ghamasaan) है। जी हां बीते 11 सितंबर को घमासान को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया गया है और अपनी शानदार कहानी के दम पर इस मूवी ने आते ही जनता का दिल जीत लिया है। 

ghamasaan ott release (1)

यह भी पढ़ें- Ghamasaan Review: 'डाकू ददुआ' बनकर अरशद वारसी ने मचाया 'घमासान', प्रतीक गांधी ने लूटी महफिल; कहां रह गई चूक?

क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से 2 घंटे 30 मिनट की घमासान को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसकी वजह से हर तरफ इस फिल्म की चर्चा हो रही है और जी5 पर फिलहाल ये पहले नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। गौर किया जाए घमासान की कहानी की तरफ तो इसका स्टोरी प्लॉट उत्तर प्रदेश के एक खूंखार डकैत ददुआ से प्रेरित है, जिसके किरदार महाराज को अभिनेता अरशद वारसी ने निभाया है।

ghamasaan ott release

सूबे में डाकू महाराज की क्रूरता और राजनीतिक उथल-पुथल को रोकने के लिए एक बहादुर पुलिस ऑफिसर यानी स्पेशल टास्क फोर्स से आदित्य सिंह (प्रतीक गांधी) को वहां भेजा जाता है। अब आदित्य और उनकी टीम किस तरह से डाकू महाराज और उनके डाकुओं से मुकाबला करती है, वह घमासान का असली रोमांच है। कुल मिलाकर कहा जाए तो घमासान एक मस्ट वॉच मूवी है। 

घमासान की कास्ट

बात की जाए फिल्म घमासान की कास्ट के बारे में तो अरशद वारसी और प्रतीक गांधी के अलावा इस क्राइम थ्रिलर मूवी में  इशिता दत्ता, राजपाल यादव और जतिन गोस्वामी जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिका को निभाया है।