entertainment

Oscar 2027 में पहुंची 'गोंधल' को अनुराग कश्यप ने बताया गलत 'च्वॉइस', अब डायरेक्टर ने कहा- 'अपने देश को निराश...' - oscar 2027 indian official entry film gondhal director reacts on anurag kashyap as he says its wrong choice

September 23, 2026

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाल ही में अनुराग कश्यप ने कहा था कि ऑस्कर्स (Oscars) भेजने के लिए गलत फिल्में चुनी जाती हैं। अब 'गोंधल' के मेकर्स ने इस पर रिएक्शन दिया है।

अनुराग कश्यप पर बोले गोंधल के डायरेक्टर। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

अनुराग कश्यप पर बोले गोंधल के डायरेक्टर। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'गोंधल' (Gondhal) एकमात्र फिल्म है जिसे ऑस्कर 2027 के लिए भेजा गया है। संतोष दावखर की फिल्म 'गोंधल' पिछले साल ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी।

भले ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को सफलता मिली हो, लेकिन अब यह ऑस्कर 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। फिल्म को 99वें एकडेमी अवॉर्ड्स समारोह (ऑस्कर 2027) में 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर' कैटेगरी में एंट्री मिली है। 'गोंधल' की ऑस्कर में एंट्री के बीच अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) का एक बयान सामने आया था जिस पर चर्चा शुरू हो गई।

गोंधल के ऑस्कर जाने पर बोले थे अनुराग कश्यप

दरअसल, वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में अनुराग कश्यप ने 'गोंधल' की ऑस्कर में एंट्री पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था, "ऑस्कर जैसे बड़े अवॉर्ड शो में भारत हमेशा इसलिए पीछे रह जाता है क्योंकि हम बिल्कुल गलत फिल्में चुनते हैं। यहां तक कि जब हमारे पास 'द लंचबॉक्स' और 'ऑल वी इमैजिन एज लाइट' जैसी सही फिल्में चुनने का मौका था, तब भी हमने उसे गंवा दिया।"

गोंधल के डायरेक्टर ने दिया रिएक्शन

अनुराग कश्यप के बयान के बाद अब 'गोंधल' के डायरेक्टर संतोष दावखर ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं अनुराग कश्यप सर और उनकी फिल्म मेकिंग का बहुत सम्मान करता हूं। 26 अप्रैल को बेंगलुरु-मुंबई फ्लाइट में रात 11:55 बजे मैंने उन्हें 'गोंधल' के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसके बारे में न तो सुना है और न ही इसे देखा है, लेकिन वे जरूर देखेंगे। तब से यह न तो पब्लिक के लिए उपलब्ध हुई है और न ही मुंबई में इसकी स्क्रीनिंग हुई है।"

Gondhal

दर्शकों से गोंधल के डायरेक्टर ने की गुजारिश

'गोंधल' के डायरेक्टर संतोष दावखर ने आगे कहा, "सभी दर्शकों से मेरा अनुरोध है कि कोई भी राय बनाने से पहले फिल्म जरूर देखें। फिल्म इंडस्ट्री से बाहर के एक नए फिल्ममेकर की बनाई 'गोंधल' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें मराठी संस्कृति के साथ-साथ ग्लोबल अपील भी है। इसे बड़े पर्दे के लिए बनाया गया है, OTT के लिए नहीं। हम भारत का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी समझते हैं और अपने देश को निराश नहीं करेंगे।"