भारतीय सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री तनुजा ने अपनी जवानी में धर्मेंद्र को थप्पड़ मारा था, जिसकी कहानी आज भी चर्चा में है।
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। तनुजा (Tanuja) को भारतीय सिनेमा की एक सदाबहार हस्ती के तौर पर देखा जाता है। अपनी जवानी के दिनों में एक्ट्रेस काफी ज्यादा आकर्षक लगती थीं और आज भी वो नूर उनमें दिखाई देता है।
ये गुण उनकी बेटी काजोल को भी विरासत में मिले हैं। 'ज्वेल थीफ' जैसी क्लासिक फिल्म से लेकर सौमित्र चटर्जी के साथ बंगाली फिल्म 'तीन भुबनेर परे' तक तनुजा ने अलग-अलग इंडस्ट्री में काम किया और सबको एक चुनौती के तौर पर स्वीकार किया।
मां के नक्शे कदम पर बेटियां
फिल्म निर्माता कुमारसेन सम्राट और अभिनेत्री शोभना सम्राट की बेटी तनुजा जन्म से ही प्रतिभाशाली थीं। अपनी दादी रतन बाई, बुआ नलिनी जयवंत और बहन नूतन के नक्शेकदम पर चलते हुए, उन्होंने फिल्म 'हमारी बेटी' में नन्ही तनुजा के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
बाद में, उन्होंने अपनी मां द्वारा निर्देशित फिल्म 'छबिली' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। तनुजा को 'ज्वेल थीफ', 'नई रोशनी', 'चांद और सूरज', 'मेरे जीवन साथी', 'अनुभव', 'हाथी मेरे साथी' और कई अन्य फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं।

उनके निजी जीवन की बात करें तो, तनुजा ने 1973 में फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी से शादी की थी। इस दंपति की दो बेटियां हैं, काजोल और तनीषा मुखर्जी हैं। फिल्मी सितारे साथ में काम करते हुए कई बार अच्छे दोस्त बन जाते हैं और सेट पर इस तरह कुछ मजेदार किस्से निकलते हैं। ऐसी ही एक कहानी आज हम आपको बताने जा रहे हैं तनुजा और धर्मेंद्र के बारे में।
धर्मेंद्र को मारा था थप्पड़
तनुजा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो हमेशा अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करती हैं। वे सच बोलने से कभी नहीं हिचकिचातीं। एक बार तनुजा का बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र से जमकर झगड़ा हुआ था। मामला तो इतना बढ़ गया कि उन्होंने उन्हें थप्पड़ भी मार दिया था।
साल 2014 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में तनुजा ने इस घटना के बारे में खुलकर बात की थी और खुलासा किया कि यह घटना उनकी फिल्म 'चांद और सूरज' के सेट पर हुई थी।

इन फिल्मों में साथ किया था काम
तनुजा ने बताया कि सेट पर धर्मेंद्र उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे थे जोकि उन्हें अच्छा नहीं लगा। एक्ट्रेस इससे परेशान हो गईं और उन्होंने पलटकर धर्मेंद्र को थप्पड़ मार दिया। तनुजा और धर्मेंद्र की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री लाजवाब थी। दोनों ने साल 1968 में आई इज्जत, दो चोर और बहारें फिर भी आएंगी जैसी फिल्मों में साथ काम किया था।