
पाकिस्तान दौरे से पहले इंग्लैंड का बड़ा कदम. (फोटो- PTI)
Pakistan ODI Tri-Series: इंग्लैंड की क्रिकेट टीम अगले महीने पाकिस्तान के दौरे पर जाने वाली है. 18 अक्टूबर से वनडे ट्राई सीरीज खेली जानी है, जिसमें पाकिस्तान और इंग्लैंड के अलावा श्रीलंका की टीम भी हिस्सा लेगी. इस दौरे से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) का एक सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल वनडे ट्राई-सीरीज के इंतजामात का जायजा लेने पाकिस्तान पहुंच चुका है. ये ईसीबी प्रतिनिधिमंडल मैच वेन्यू और टीम होटलों का इंस्पेक्शन करेगा. इसके साथ ही पाकिस्तान सरकार और PCB के टॉप सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक मीटिंग में सुरक्षा प्लान की समीक्षा करेगा.
ईसीबी को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
ईसीबी की ये टीम सोमवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम और रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था, ड्रेसिंग रूम, होटल और खिलाड़ियों के रूट का मुआयना करेगा. सभी व्यवस्थाओं का इंस्पेक्शन करने के बाद यह प्रतिनिधिमंडल अपनी रिपोर्ट इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को सौंपेगा, जिसके आधार पर आखिरी हरी झंडी दी जाएगी. बता दें कि कि साल 2022 के बाद से इंग्लैंड की टीम पहले भी पाकिस्तान के दौरे करती रही है, जिसमें तीन बार टेस्ट सीरीज और एक बार छह मैचों की टी20 सीरीज शामिल रही है.
श्रीलंका के T20I मैचों से होगी शुरुआत
पीसीबी की ओर से पहले की ऐलान किए जा चुके शेड्यूल के मुताबिक, श्रीलंका की टीम 4 अक्टूबर को ही पाकिस्तान पहुंच जाएगी. श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 9 से 13 अक्टूबर के दौरान रावलपिंडी में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान पहुंचेगी और 18 अक्टूबर से तीनों देशों के बीच वनडे ट्राई-सीरीज का बिगुल बजेगा.
वनडे ट्राई-सीरीज का पूरा शेड्यूल
- 18 अक्टूबर: पाकिस्तान VS श्रीलंका – रावलपिंडी
- 20 अक्टूबर: पाकिस्तान VS इंग्लैंड – रावलपिंडी
- 22 अक्टूबर: श्रीलंका VS इंग्लैंड – रावलपिंडी
- 25 अक्टूबर: पाकिस्तान VS इंग्लैंड – लाहौर
- 27 अक्टूबर: पाकिस्तान VS श्रीलंका – लाहौर
- 29 अक्टूबर: श्रीलंका VS इंग्लैंड – लाहौर
- 31 अक्टूबर: फाइनल – लाहौर

मोहिद खान
मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.
Read More