sports

दक्षिण अफ्रीका का चौथा तेज गेंदबाज भी चोटिल, ODI सीरीज से पहले इंजरी की भरमार

September 23, 2026

Kwena Maphaka Injury News: दक्षिण अफ्रीका को चौथा बड़ा झटका लगा है. टीम का चौथा मुख्य तेज गेंदबाज भी चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो गया है.

Written By : मोहम्मद वाहिद |  Updated at : 23 Sep 2026 05:17 PM (IST)

Preferred Sources

South Africa fourth 4th fast bowler is also injured Kwena Maphaka ruled out after lungi ngidi Ottneil Baartman kagiso rabada ahead of australia ODI series दक्षिण अफ्रीका का चौथा तेज गेंदबाज भी चोटिल, ODI सीरीज से पहले इंजरी की भरमार

वनडे सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को लगा चौथा बड़ा झटका

Source : सोशल मीडिया (एक्स)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका लगा है. दक्षिण अफ्रीका का चौथा मुख्य तेज गेंदबाज भी चोटिल हो गया है. कगिसो रबाडा, ओटनील बार्टमैन और लुंगी एनगिडी के बाद अब क्वेना मफाका को चोट लगी है. मफाका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. 

क्वेना माफाका अभ्यास के दौरान दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. तेज गेंदबाज क्वेना मफाका की चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जाएगी. वहीं तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को उनकी जगह पर टीम में शामिल किया गया है. विलियम्स बुधवार (23 सितंबर) को डरबन में होने वाले पहले वनडे से एक दिन पहले टीम से जुड़ेंगे. 

मफाका के बाहर होने से चोटिल दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों की लिस्ट और लंबी हो गई है. टाइटंस के लिए खेलते समय हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण लुंगी एनगिडी पहले ही सीरीज से बाहर हो चुके हैं. उनके साथ कगिसो रबाडा और ओटनील बार्टमैन भी हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण बाहर हो चुके हैं. 

6 प्रीमियम फास्ट बॉलर हैं चोटिल

लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर नांद्रे बर्गर पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं, और तेज गेंदबाज लुथो सिपामाला भी चोटिल हैं. ये दोनों तेज गेंदबाज भी इस सीरीज में नहीं खेल सकेंगे. इस तरह से दक्षिण अफ्रीका के कुल छह गेंदबाज चोटिल हैं. अब टीम में सिर्फ मार्को यानसेन के रूप में अनुभवी तेज गेंदबाज शेष है.

दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. पहला वनडे मैच 24 सितंबर (डरबन), दूसरा वनडे मैच 27 सितंबर (जोहान्सबर्ग) और तीसरा व अंतिम वनडे मैच 30 सितंबर (पोटचेफस्ट्रूम) में खेला जाएगा. इसके बाद तीन टेस्ट मैचों की सीरीज होगी.

यह भी पढ़ें- 

रिंकू सिंह ने 2027 वर्ल्ड कप का जिक्र कर विराट-रोहित पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.

Read More

Published at : 23 Sep 2026 05:17 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola