world-news

Nothing Phone 4a होगा महंगा: 1 अगस्त से ₹3,000 तक बढ़ सकती है कीमत, जानें नया प्राइस - Haribhoomi

July 31, 2026

Nothing Phone (4a) Price Hike India: Nothing Phone (4a) की कीमत भारत में 1 अगस्त से ₹3,000 तक बढ़ सकती है। जानें नई संभावित कीमत, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और पूरी डिटेल।

Nothing Phone 4a Price Hike

Nothing Phone 4a होगा महंगा: 1 अगस्त से ₹3,000 तक बढ़ सकती है कीमत, जानें नया प्राइस।

  • Published: 31 Jul 2026, 10:25 AM IST
  • Last Updated: 31 Jul 2026, 10:25 AM IST

अगर आप Nothing Phone (4a) खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह महत्वपूर्ण खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nothing भारत में 1 अगस्त से अपने इस मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमत में ₹3,000 तक की बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस कीमत बढ़ोतरी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में यदि आप इस फोन को खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो मौजूदा कीमत पर खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

1 अगस्त से लागू हो सकती हैं नई कीमतें
टिप्स्टर योगेश बरार के अनुसार, Nothing Phone (4a) के सभी स्टोरेज वेरिएंट महंगे हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹42,999, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹46,999, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹49,999 हो सकती है। यानी मौजूदा कीमतों के मुकाबले हर मॉडल पर करीब ₹3,000 की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

लॉन्च और मौजूदा कीमत
Nothing Phone (4a) को भारत में मार्च 2026 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत ₹31,999 रखी गई थी। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट ₹34,999 और 12GB + 256GB मॉडल ₹37,999 में उपलब्ध था। फिलहाल यह स्मार्टफोन क्रमशः ₹39,999, ₹43,999 और ₹46,999 की कीमत पर बिक रहा है। यदि नई कीमतें लागू होती हैं, तो सभी वेरिएंट की कीमत में ₹3,000 की अतिरिक्त बढ़ोतरी हो जाएगी।

ये भी पढ़े-ः Galaxy F70 Pro 5G: Samsung के नए फोन की दिखी पहली झलक, ट्रिपल कैमरा और प्रीमियम डिजाइन के साथ जल्द होगा लॉन्च

Nothing Phone (4a) का डिस्प्ले
Nothing Phone (4a) में 6.78 इंच का LTPS Flexible AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1224×2720 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2160Hz PWM डिमिंग और गेमिंग के दौरान 2500Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है। कंपनी इस डिवाइस के लिए 3 साल तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone (4a) में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP Samsung GN9 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ दिया गया है। इसके अलावा 50MP Samsung JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मौजूद है, जो OIS और 70x Ultra Zoom सपोर्ट करता है। तीसरा कैमरा 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड सेंसर है, जिसका 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और कनेक्टिविटी
Nothing Phone (4a) में 5,400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC, GPS, ड्यूल सिम और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।