world-news

NEET UG 2026: नीट काउंसलिंग में इन 10 मेडिकल कॉलेज पर होगी छात्रों की नजर, यहां देखें लिस्ट

July 19, 2026

एजुकेशन

  • Authored by: वर्षा कुशवाहा
  • Updated Jul 19, 2026, 09:31 AM IST

NEET UG 2026 रिजल्ट के बाद छात्र बेसब्री से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच छात्रों की नजर देश के टॉप 10 संस्थानों पर टिकी हुई है। इन संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर मेडिकल की शिक्षा प्राप्त करना किसी सपने से कम नहीं है।

Image

नीट काउंसलिंग में इन 10 मेडिकल कॉलेज पर होगी छात्रों की नजर (Photo - AI)

नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद से अब इस परीक्षा में सफल हुए सभी उम्मीदवारों का पूरा ध्यान काउंसलिंग प्रक्रिया पर टिक गया है। जल्दी ही देश के सभी सरकारी और निजी प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) एमबीबीएस (MBBS) सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगी। काउंसलिंग प्रक्रिया के साथ ही छात्रों को अपने पसंद के कॉलेज को चुनने और उनमें प्रवेश का मौका मिलेगा।

एक मेडिकल छात्र के लिए सही कॉलेज का चयन करना उनके करियर का सबसे बड़ा फैसला होता है। भारत सरकार की एनआईआरएफ NIRF रैंकिंग और पिछले सालों के कटऑफ ट्रेंड्स को देखें, तो देश के कुछ ऐसे चुनिंदा मेडिकल संस्थान हैं जो हमेशा टॉप रैंकर्स की पहली पसंद होते हैं और उनकी नजर केवल इन्हीं कॉलेज में प्रवेश के लिए टिकी रहती है। आइए जानते हैं देश के उन शीर्ष 10 मेडिकल कॉलेजों के बारे में, जिन पर इस साल काउंसलिंग के दौरान छात्रों की सबसे ज्यादा नजर रहने वाली है।

देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज

नीचे दी गई मेडिकल कॉलेज की लिस्ट एनआईआरएफ रैंक के अनुसार है। इसमें इन संस्थानों की आईआईआरएफ रैंकिंग भी दी गई है, जो आपको संस्थान की वैल्यू के बारे में बताती है।

संस्थान का नामशहरNIRF RankIIRF Rank
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्लीनई दिल्ली11
पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्चचंडीगढ़23
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेजवेल्लोर32
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्चपुडुचेरी45
संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेजलखनऊ510
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटीवाराणसी69
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज, बैंगलोरबेंगलुरु74
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटीलखनऊ88
अमृता विश्व विद्यापीठमकोयंबटूर9-
कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपालमणिपाल10-

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इन कॉलेजों की फीस, बॉन्ड पॉलिसी और सीट मैट्रिक्स को अच्छी तरह समझ लें। चॉइस लॉकिंग के समय अपनी रैंक के अनुसार समझदारी से कॉलेजों का क्रम तय करें ताकि मनपसंद कॉलेज मिलने की संभावना बढ़ सके। फ्लोटिंग और फ्रिज ऑप्शन का ध्यान से चयन करें और इसका संपूर्ण लाभ उठाएं।

Varsha Kushwaha

वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article