भारत-पाकिस्तान की एशिया MMA टाइटल फाइट आज: हरियाणा के संग्राम सिंह की आबिद अली से भिड़ंत; शाम 7 बजे होगा मुकाबला - Sonipat News
July 19, 2026
Hindi News
Local
Haryana
Sonipat
Sangram Singh Vs Abid Ali Asia MMA Title Fight | India Pakistan | Haryana News
सोनीपत2 घंटे पहले
कॉपी लिंक
भारत के स्टार एमएमए फाइटर और दो बार के कॉमनवेल्थ हैवीवेट चैंपियन संग्राम सिंह आज (रविवार) एशिया एमएमए चैंपियनशिप में पाकिस्तान के मोहम्मद आबिद अली के खिलाफ टाइटल फाइट लड़ेंगे।
भारत के स्टार एमएमए फाइटर और दो बार के कॉमनवेल्थ हैवीवेट चैंपियन संग्राम सिंह आज (रविवार को) एशिया एमएमए चैंपियनशिप में पाकिस्तान के मोहम्मद आबिद अली के खिलाफ टाइटल फाइट लड़ेंगे।
दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। हालांकि मुकाबले से एक दिन पहले शनिवार को हुए आधिकारिक फेस-ऑफ में वजन को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
वहीं, पाकिस्तानी फाइटर आबिद अली के बयानों और उनके अलग अंदाज ने भी इस मुकाबले को और ज्यादा चर्चा में ला दिया।
दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।
अब जानिए आज होने वाली एशिया MMA चैंपियनशिप के बारे में…
आज शाम 7 बजे होगी भारत-पाकिस्तान की टाइटल फाइट: भारत के संग्राम सिंह और पाकिस्तान के मोहम्मद आबिद अली के बीच एशिया एमएमए चैंपियनशिप की टाइटल फाइट भारतीय समयानुसार रविवार शाम 7 बजे शुरू होगी। इससे पहले दोपहर 2 बजे से एमेच्योर फाइटरों के मुकाबले खेले जाएंगे।
भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे मुकाबला: इस मुकाबले का प्रसारण मलेशिया के नेशनल स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। भारतीय दर्शक इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लाइव देख सकेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस मुकाबले को लेकर भारत और मलेशिया दोनों देशों में जबरदस्त उत्साह है।
टिकटों की कीमत 1200 से 42 हजार रुपए तक: आयोजकों ने मुकाबले की सबसे सस्ती टिकट 50 रिंगित (करीब 1200 रुपए) और सबसे महंगी टिकट 1500 रिंगित (करीब 42 हजार रुपए) रखी है। टिकट खरीदने वालों में बड़ी संख्या भारतीय दर्शकों की है।
संग्राम के नाम तीन MMA जीत, चौथी फाइट पर नजर: संग्राम सिंह अब तक तीन एमएमए मुकाबले जीत चुके हैं। वह पहले भी एक पाकिस्तानी फाइटर को हरा चुके हैं। अब उनकी नजर चौथी जीत के साथ एशिया चैंपियन बनने पर है।
अब पढ़िए मुकाबले से पहले शनिवार को क्या-क्या हुआ…
वजन को लेकर उठाया गया बड़ा सवाल: शनिवार को हुए आधिकारिक फेस-ऑफ के दौरान संग्राम सिंह के कोच भूपेश कुमार ने आयोजकों के सामने पाकिस्तानी फाइटर मोहम्मद आबिद अली के वजन पर आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना था कि संग्राम सिंह का वजन तीन बार चेक किया गया, जबकि आबिद अली निर्धारित 84 किलोग्राम से अधिक वजन के लग रहे हैं, इसलिए उनका वजन भी दोबारा जांचा जाना चाहिए।
हालांकि स्ट्राइक-एमएमए के सीईओ मोहम्मद हाकिम बिन लुकमान अब्दुल्ला ने इस आपत्ति को खारिज करते हुए कहा कि सभी नियमों का पालन किया गया है और किसी तरह की कोई अनियमितता नहीं है।
फेस-ऑफ में शांत दिखे संग्राम, आबिद ने किया जीत का दावा: फेस-ऑफ के दौरान संग्राम सिंह ने बेहद शांत और संयमित अंदाज में कहा कि यह एक शानदार मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि खेल हमें कभी हार नहीं मानना सिखाता है और चैंपियन बनने के लिए लगातार मेहनत करनी पड़ती है।
वहीं पाकिस्तान के मोहम्मद आबिद अली ने आत्मविश्वास से भरे अंदाज में कहा, "इंशाअल्लाह, रविवार का दिन हमारा होगा और यह मुकाबला हम ही जीतेंगे।" उनके इस बयान को लेकर भी काफी चर्चा रही।
दोनों फाइटरों के स्टांस ने खींचा ध्यान: फेस-ऑफ के दौरान संग्राम सिंह ने पारंपरिक आर्थोडॉक्स बॉक्सिंग स्टांस अपनाया, जबकि आबिद अली ने दोनों पैरों के बीच ज्यादा दूरी रखते हुए अलग अंदाज में स्टांस बनाया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को ललकारा। संग्राम ने दर्शकों की ओर भी अपना स्टांस दिखाया, जिस पर मौजूद एमएमए प्रेमियों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
संग्राम बोले- विरोधी मजबूत जरूर, लेकिन तैयारी पर भरोसा: संग्राम सिंह ने कहा कि, आबिद अली उनसे लंबे और मजबूत दिखते हैं, लेकिन उन्हें अपनी तैयारियों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि विरोधी के स्टांस को वह ज्यादा महत्व नहीं देते क्योंकि ब्राजील के एक चैंपियन फाइटर का स्टांस भी कुछ ऐसा ही रहा है।
रणनीति के साथ उतरेंगे मुकाबले में: संग्राम सिंह ने कहा कि वह पहले भी एक पाकिस्तानी फाइटर को हरा चुके हैं और अब तक तीन एमएमए मुकाबले जीत चुके हैं। चौथी फाइट में वह जल्दबाजी नहीं करेंगे, बल्कि पूरी रणनीति और योजनाबद्ध तरीके से मुकाबला लड़ेंगे।
कोच बोले- फिटनेस ही दिलाएगी जीत
संग्राम सिंह के कोच भूपेश कुमार ने कहा कि वजन कम करने के बाद संग्राम पहले से ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि यही फिटनेस और गति पाकिस्तान के फाइटर पर भारी पड़ सकती है।
आयोजकों ने कहा- संग्राम की फाइट को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह
स्ट्राइक-एमएमए के अध्यक्ष इस्माइल मारजुकी बिन और सीईओ मोहम्मद हाकिम बिन लुकमान अब्दुल्ला ने बताया कि इस मुकाबले की टिकटों को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। खासकर संग्राम सिंह की फाइट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और बड़ी संख्या में भारतीय प्रशंसक मुकाबला देखने पहुंच रहे हैं।
.
खबरें और भी हैं...
हरियाणा- अश्लील कंटेंट पर अब महापंचायत: महम चौबीसी चबूतरे पर हरियाणवी-बॉलीवुड एक्टर जुटेंगे, भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा ने VIDEO में कहा था-सपना चौधरी लड़कियां बिगाड़ रही
0:39
कॉपी लिंक
शेयर
खेतों में गहरे गड्ढे में दबाई किशोरी की डेडबॉडी: सोनीपत में कुत्तों ने नोचकर बाहर निकाला, गर्दन-हाथ गायब; उम्र 15 साल, सूट-सलवार पहने हुए थी
0:56
कॉपी लिंक
शेयर
सोनीपत पुलिस ने ATM तोड़ने वाला पकड़ा: कैश चुराने का किया प्रयास, ₹1 लाख का नुकसान हुआ, कोर्ट ने भेजा जेल
कॉपी लिंक
शेयर
अश्लील कंटेंट कंट्रोवर्सी पर सपना चौधरी का जवाब: हरियाणवी सिंगर बोलीं-अच्छा चरित्र दिल जीत लेता है; ट्रोलर्स बोले-तुम ये बात ही मत करो, पति को भी घसीटा