Aug 23, 2026 03:48 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
NBEMS 24 अगस्त को NEET PG 2026 एडमिट कार्ड जारी करेगा। इसकी परीक्षा 30 अगस्त को होगी। जानें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का प्रोसेस।

नीट पीजी एडमिट कार्ड 2026
NEET PG 2026 परीक्षा में शामिल होने वाली छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज यानी NBEMS 24 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। और ठीक छह दिन बाद यानी 30 अगस्त को देशभर में यह मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अब बेसब्री से अपने हॉल टिकट का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि यही वो दस्तावेज है जो उन्हें परीक्षा हॉल में बैठने की इजाजत देगा।
कैसे डाउनलोड करें NEET PG 2026 एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवार इसे आधिकारिक NBEMS वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले natboard.edu.in पर जाना होगा, फिर NEET PG 2026 सेक्शन पर क्लिक करना होगा। वहां एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करके यूजर आईडी और पासवर्ड डालना होगा। जैसे ही लॉगिन हो जाएगा, स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिख जाएगा, जिसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लेना चाहिए और उसका प्रिंटआउट निकालकर परीक्षा केंद्र ले जाना जरूरी होगा। गौर करने वाली बात यह है कि 11 अगस्त को जारी हुई सिटी इंटिमेशन स्लिप और अब आने वाला एडमिट कार्ड, दोनों अलग-अलग दस्तावेज हैं। सिटी स्लिप सिर्फ यह बताती है कि उम्मीदवार का परीक्षा किस शहर में पड़ा है, जबकि एडमिट कार्ड में सटीक परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दर्ज होंगे। इसलिए दोनों दस्तावेजों को अलग-अलग डाउनलोड करना जरूरी है।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या दर्ज होगा
हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय जैसी अहम जानकारियां होंगी। डाउनलोड करने के बाद हर उम्मीदवार को चाहिए कि वह सारी डिटेल्स ध्यान से जांच ले, ताकि नाम की स्पेलिंग, फोटो या फिर सेंटर की जानकारी में किसी तरह की गलती हो तो उसे समय रहते ठीक कराया जा सके। एक्सपर्ट्स की सलाह है कि एडमिट कार्ड जिस दिन जारी हो, उसी दिन डाउनलोड कर लेना बेहतर रहता है, क्योंकि परीक्षा में ज्यादा समय नहीं बचा होता और अगर कोई गड़बड़ी निकले तो उसे सुधारने का मौका मिल जाता है। चूंकि इस बार परीक्षा सिंगल शिफ्ट में होगी, इसलिए रिपोर्टिंग टाइम पर पहुंचना बेहद जरूरी हो जाता है। देरी होने की सूरत में कोई दूसरी शिफ्ट उपलब्ध नहीं होगी, जिससे उम्मीदवार को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
परीक्षा केंद्र पर जानें से पहले इन बातों का रखें ध्यान
परीक्षा हॉल में एंट्री के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटेड कॉपी साथ रखना अनिवार्य है। इसके अलावा एक ओरिजिनल और वैलिड फोटो आईडी प्रूफ भी साथ लाना होगा, जिसकी जानकारी परीक्षा से जुड़े निर्देशों में दी गई होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड के साथ-साथ NBEMS की आधिकारिक गाइडलाइंस भी ध्यान से पढ़ें, ताकि परीक्षा के दिन किसी अतिरिक्त दस्तावेज की जरूरत पड़ने पर कोई परेशानी न हो।
NEET PG देश की उन परीक्षाओं में शामिल है जो मेडिकल कॉलेजों में MD, MS और पीजी डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिले का रास्ता खोलती है। इसके जरिए हर साल हजारों सीटों पर एडमिशन होता है, जिनमें ऑल इंडिया कोटा, राज्य कोटा, डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के साथ-साथ ESIC और आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज की सीटें भी शामिल हैं। यही वजह है कि हर साल लाखों मेडिकल ग्रेजुएट्स इस परीक्षा में शामिल होने के लिए तैयारी करते हैं। NBEMS ने साफ कहा है कि उम्मीदवार एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए सिर्फ और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें। सोशल मीडिया या किसी अन्य अनाधिकृत स्रोत से मिलने वाली जानकारी पर यकीन करने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसी अफवाहें कई बार उम्मीदवारों को गुमराह कर देती हैं।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwari
शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव
Hindi Newsकरियर न्यूज़कल आ रहा नीट पीजी का एडमिट कार्ड, 30 अगस्त को परीक्षा; इन बातों का रखें ध्यान
See Less
