technology

खुल गया राज, इस दिन आ रहा 10,000mAh बैटरी वाला पावरफुल रेडमी फोन, कैमरा भी दमदार

August 23, 2026

Aug 23, 2026 03:46 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

REDMI के दो धांसू फोन भारत में धूम मचाने आ रहे हैं। खबर है कि Redmi Note 17 Pro और Note 17 Pro Max को 15 सितंबर को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। अपकमिंग फोन में दमदार कैमरा, बैटरी और हैवी रैम सबकुछ मिलेगा, डिटेल में जानिए

REDMI Note 17 Pro

Redmi Note 17 Pro Max में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।

REDMI के दो नए स्मार्टफोन भारत में धूम मचाने आ रहे हैं। कंपनी अपने अगले मिड-रेंज प्रो फोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं REDMI Note 17 Pro और Note 17 Pro Max की। पॉपुलर टिप्स्टर योगेश बरार के अनुसार, REDMI Note 17 Pro और Note 17 Pro Max को 15 सितंबर को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसमें अब बस तीन हफ्ते का समय बचा है, इसलिए जल्द ही इनके आधिकारिक टीजर देखने को मिल सकते हैं। अगर आप भी नए रेडमी फोन खरीदने के लिए तैयार हैं, तो चलिए जानते हैं अपकमिंग फोन्स में क्या-क्या खास देखने को मिल सकता है...

Redmi Note 17 Pro की खासियत

उम्मीद है कि रेगुलर नोट 17 प्रो में 6.83 इंच की फ्लैट OLED स्क्रीन होगी जो 120 हर्ट्ज पर चलेगी। इसमें स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 प्रोसेसर होने की चर्चा है, और इसकी सबसे खास बात यह है कि फोन में 67W चार्जिंग सपोर्ट वाली 9000mAh की बड़ी बैटरी होगा। कैमरे की बात करें तो, अफवाहों के अनुसार इसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन सेंसर और 16 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा होगा। फोन लंबे समय नए जैसा बना रहेगा क्योंकि इसमे लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलेगा। कहा जा रहा है कि यह फोन चार साल OS अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट प्राप्त करने के लिए एलिजिबल होगा।

Redmi Note 17 Pro Max की खासियत

हाई-एंड मॉडल नोट 17 प्रो मैक्स में भी वही 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.83 इंच की फ्लैट OLED स्क्रीन मिलेगी, लेकिन इसका प्रोसेसर ज्यादा ताकतवर होगा। कहा जा रहा है कि शक्तिशाली स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 चिपसेट फोन को पावर देगा। फोन में तगड़ी बैटरी भी मिलेगी। कहा जा रहा है कि इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए, इसमें भी 50 मेगापिक्सेल का मेन प्राइमरी कैमरा मिलेगा, लेकिन सेल्फी कैमरा ज्यादा ताकतवर 32 मेगापिक्सेल का होगा। सॉफ्टवेयर सपोर्ट की बात करें तो यह फोन 4 ओएस अपग्रेड और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त करने के लिए एलिजिबल होगा।

एक बात जो खास तौर पर सामने आ रही है, वह है इसकी कीमत। सूत्रों का कहना है कि रेडमी, Note 15 Pro सीरीज की तुलना में Note 17 Pro सीरीज की कीमत में कम से कम 8,000 रुपये की बढ़ोतरी करने की योजना बना रहा है। इससे ये फोन पहले के Note Pro मॉडल की तुलना में ज्यादा कीमत वाली कैटेगरी में आ जाएंगे।

इन बदलावों, खासकर बड़ी बैटरी को देखकर लगता है कि रेडमी मिड-रेंज सेगमेंट में पूरे दिन (और उससे भी ज्यादा) चलने वाली बैटरी पर जोर दे रहा है। हमें 15 सितंबर को सही कीमत, कन्फर्म स्पेसिफिकेशन्स और उपलब्धता की जानकारी मिलेगी। हालांकि, इन लीक्स से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि रेडमी भारत में अपनी अगली बड़ी नोट प्रो सीरीज के लिए क्या प्लान कर रहा है।