world-news

दिल्ली-NCR की इस जगह 10 हजार एकड़ में बसेगा नया शहर! 51 गांवों के 10 लाख लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं

September 17, 2026

दिल्ली-NCR की इस जगह 10 हजार एकड़ में बसेगा नया शहर! 51 गांवों के 10 लाख लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं

फरीदाबाद में बनेगा नया शहर (सांकेतिक तस्वीर(

Faridabad New Urban Expansion Plan: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 51 गावों में करीब 11,895 एकड़ जमीन पर नया शहरी क्षेत्र बसाए जाने की तैयारी है. हरियाणा शहरी विकास प्राधीकरण ने औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में बढ़ती आबादी और जरूरतों को देखते हुए यहां नया शहर बसाने की योजना बनाई है. 11,895 में से करीब 10, 861 एकड़ जमीन रिहायशी, कमर्शियल और अन्य शहरी उपयोग के लिए प्रस्तावित की गई है.

फरीदाबाद में आबादी तेजी से बढ़ी है. वर्तमान में शहर की आबादी करीब 28 लाख है. नए सेक्टरों में करीब 10 लाख लोग बसाए जाएंगे. फरीदाबाद में कई बाहरी इलाकों में बेहतर सीवर, सड़क, पेयजल, सरकारी स्कूल, परिवाह आदि की सुविधाएं सीमित हैं. नए सेक्टर विकसित कर सुनियोजित तरह से शहरी विस्तार देने की योजना है. इनको पांच सालों में बसाया जाएगा.

प्रस्तावित शहरी विस्तार में ये 51 गांव शामिल

नए आवासीय क्षेत्रों के अनुरूप सड़क, सार्वजनिक परिवाहन, बाजार, पार्क और बुनियादी सुविधाओं की जरूरत बढ़ रही है. प्रस्तावित क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं पर भी जोर दिया जाएगा. प्रस्तावित जमीन की 1,034.637 एकड़ जमीन पर ट्रांसपोर्ट नगर बसाया जाएगा. ये जमीन कम्यूनिकेशन से जुड़े उपयोग के लिए रखी गई है. प्रस्तावित शहरी विस्तार में डबुआ, गाजीपुर, भांकरी, पाली, भूपानी, नचौली, तिगांव, बदरौला, बुखारपुर, जुन्हेड़ा, अटाली, पन्हैड़ा, खुर्द, नरहावली, लडौली, सुनपेड़, डीग, सीकरी, जाजरू, भनकपुर, खंदावली, नेकपुर, सरुरपुर, खेड़ी गुजरान, नंगला गुजरान, कुरेशीपुर और बाजरी सहित 51 गांव शामिल हैं.

12 सेक्टरों के लिए पहले ही मांगी गई है जमीन

इन क्षत्रों में जब प्रस्तावित सेक्टरों का विकास किया जाएगा तो फरीदाबाद के बाहरी इलाकों में होने वाली शहरी गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी. आवासीय इलाकों के अलावा व्यावसायिक और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के लिए जमीन निर्धारित की गई है. हरियाणा विकास प्राधिकरण ने इससे पहले 19 गांवों में करीब 45000 एकड़ जमीन खरीदने की बात कही थी. ये जमीन 12 सेक्टरों के लिए खरीदी जाने वाली है.

हरियाणा विकास प्राधिकरण ने इसके लिए किसानों से आवेदन मांगे हैं. वहींं इन 51 गांवों में जमीन खरिदने के लिए हरियाणा विकास प्राधीकरण ने किसनों से ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन मांगे हैं.

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर पर काम कर रहे मजदूरों को कार ने रौंदा, 2 की मौत

वरुण कुमार

वरुण कुमार

वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत का हिस्सा हैं. साल 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर एबीपी न्यूज का हिस्सा बने. अब TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ काम कर रहे हैं.

Read More

google button