entertainment

यामी गौतम की Nayyi Navelli ने पलटी बाजी, छठे दिन हॉरर-कॉमेडी फिल्म की कमाई रही शॉकिंग - nayyi navelli box office collection day 6 yami gautam horror comedy movie did super earning on wednesday

October 21, 2026

अभिनेत्री यामी गौतम की लेटेस्ट फिल्म नयी नवेली के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का समीकरण अचानक से बदला है।

नयी नवेली कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

नयी नवेली कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. छठे दिन इतना रहा नयी नवेली का कलेक्शन

  2. बॉक्स ऑफिस पर बदला कमाई का समीकरण

  3. अभिनेत्री यामी गौतम की लेटेस्ट फिल्म नयी नवेली

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दशहरा के अवसर को मद्देनजर रखते हुए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेत्री यामी गौतम की नई फिल्म नयी नवेली को बीते सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। हॉरर-कॉमेडी जॉनर वाली ये मूवी फिलहाल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई करती नजर आ रही है। 

लेकिन रिलीज के छठे दिन नयी नवेली के साथ बड़ा खेला हो गया है और फिल्म की कमाई में फेरबदल देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि बुधवार को इस मूवी ने कितना कारोबार किया है। 

नयी नवेली की छठे दिन की कमाई

दशहरे के दिन पर नयी नवेली के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। जिसे देख ये अनुमान लगाया जाने लगा कि यामी गौतम की ये मूवी आने वाले दिनों में भी बंपर कमाई करती हुई नजर आएगी। लेकिन विजयादशमी के दूसरे दिन अचानक से समीकरण बदल गया है और फिल्म के बिजनेस में गिरावट दर्ज हुई है। 

यह भी पढ़ें- दशहरा के दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 फिल्मों में हुआ 'महासंग्राम', कमाई में इस मूवी के लिए शुभ रही विजयादशमी

nayyinavellicollection

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के छठे दिन यामी गौतम की नयी नवेली ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ का अनुमानित कलेक्शन किया है, जोकि मंगलवार की तुलना में काफी कम है। इसके साथ ही नयी नवेली की भारत में कुल कमाई 20 करोड़ के पार पहुंच गई है। हालांकि, अभी फिल्म अपना बजट निकालने से काफी दूर है।

nayyinavellicollection (1)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हॉरर कॉमेडी फिल्म नयी नवेली की कुल लागत 30 करोड़ से अधिक है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मूवी को कमर्शियल तौर पर और भी अधिक शानदार परफॉर्मेंस देनी होगी। नयी नवेली में यामी गौतम के अलावा अनुराग ठाकुर, आदिनाथ कोठारे, सुनीता राजभर और राजेश दुबे जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया है। 

प्रहार से आगे निकली नयी नवेली

बेशक नयी नवेली बॉक्स ऑफिस पर उतना अधिक कारोबार नहीं कर पाई, जितनी इसके मेकर्स को उम्मीद थी। लेकिन फिर भी यामी गौतम की ये हॉरर कॉमेडी मूवी अभिनेता राजकुमार राव की कोर्ट-रूम ड्रामा फिल्म प्रहार पर भारी पड़ी है। बॉक्स ऑफिस क्लैश में नयी नवेली ने प्रहार को मात दी है। रिलीज के 6 दिन के भीतर प्रहार 15 करोड़ की कमाई कर सकी है।