entertainment

Deepika Padukone ने छोटी बेटी का नाम रखा 'देवी', पोस्ट में क्या बोलीं बिपाशा बसु? कमेंट वायरल

October 21, 2026

Time Published: Wednesday, October 21, 2026, 19:06 [IST]

Deepika Padukone Daughter Devi: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी छोटी बेटी के नाम से पर्दा उठा दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी-सी फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी दोनों बेटियां नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की बड़ी बेटी का नाम दुआ है। वहीं एक्ट्रेस ने अपनी छोटी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है। छोटी बेटी के नाम का खुलासा होते ही फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। वहीं बिपाशा बसु के एक कमेंट ने भी सबका ध्यान खींच लिया है। एक्ट्रेस का ये रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

दीपिका पादुकोण ने दिखाई दोनों बेटियों की प्यारी झलक
दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह और अपनी दोनों बेटियों के साथ एक खूबसूरत फैमिली फोटो शेयर की है। तस्वीर में दीपिका अपनी छोटी बेटी देवी को गोद में लिए नजर आ रही हैं जबकि रणवीर सिंह ने बड़ी बेटी दुआ को संभाला हुआ है। इस तस्वीर का सबसे प्यारा पल वह है, जब दुआ अपनी छोटी बहन को प्यार से किस करती दिखाई देती हैं।

Deepika Padukone

सोशल मीडिया यूजर्स खुशी जाहिर कर रहे हैं

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इस फैमिली फोटो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। दोनों बेटियों की झलक देखकर सोशल मीडिया यूजर्स खुशी जाहिर कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लेकिन इन तमाम कमेंट्स के बीच बिपाशा बसु की टिप्पणी खास वजह से चर्चा में आ गई।

'देवी' नाम पर बिपाशा बसु ने कही थी ये बात

दीपिका की पोस्ट पर बिपाशा बसु ने ऐसा कमेंट किया, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। बिपाशा बसु ने लिखा था- तो जब तुमने मुझे बताया था कि तुम्हें देवी नाम पसंद है, तो तुम सीरियस थी। बिपाशा के इस कमेंट से संकेत मिला कि दीपिका पादुकोण ने उनसे पहले ही देवी नाम को लेकर अपनी पसंद जाहिर की थी। हालांकि बाद में बिपाशा बसु ने अपना कमेंट एडिट कर दिया और उसमें सिर्फ देवी लिखकर लाल दिल वाला इमोजी जोड़ दिया।

एडिट होने से पहले ही वायरल हुआ कमेंट

बिपाशा बसु के कमेंट में बदलाव किए जाने के बावजूद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया था। अब उनका शुरुआती कमेंट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। फैंस इस बात पर भी चर्चा कर रहे हैं कि दीपिका को अपनी छोटी बेटी के लिए देवी नाम पहले से पसंद था। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ओर से छोटी बेटी का नाम सामने आने के बाद से ही ये खबर चर्चा में है। देवी नाम को लेकर फैंस के साथ-साथ फिल्मी सितारों की प्रतिक्रियाएं भी लगातार ध्यान खींच रही हैं।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range