entertainment

National Film Awards Prize Money: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स जीतने वालों को सरकार कितना पैसा देती है? जानिए

September 22, 2026

National Film Awards Prize Money: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स जीतने वालों को सरकार कितना पैसा देती है? जानिए

मोहनलाल, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी (71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की तस्वीर)Image Credit source: पीटीआई

National Film Awards Prize Money: गुजरात के एकता नगर में आज यानी 22 सितंबर को नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों अवॉर्ड दिया जाएगा. 72 सालों के इतिहास में पहली बार ये समारोह दिल्ली से बाहर किसी अन्य शहर में हो रहा है. सरकार ने बताया है कि अब हर साल नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन अलग-अलग राज्यों में होगा. इस बार बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ को, बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड कार्तिक आर्यन और ममूटी को और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यामी गौतम को मिलेगा. इसके अलावा अन्य कई कैटेगरीज में भी अवॉर्ड दिए जाएंगे. पर क्या आप जानते हैं कि विजेताओं को सरकार की ओर से नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने पर कितने पैसे प्राइज मनी के तौर पर दिए जाते हैं. आइए जानते हैं.

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की अलग-अलग कैटेगरीज में अलग-अलग प्राइज मनी दी जाती है. स्वर्ण कमल (Golden Lotus) मेडल के विजेताओं को 3 लाख रुपये, रजत कमल (Silver Lotus) मेडल के विजेताओं को 2 लाख रुपये और सिनेमा पर बेस्ट राइटिंग के विजेताओं को स्वर्ण कमल मेडल के साथ 1 लाख रुपये दिए जाते हैं. सबसे बड़ी प्राइज मनी दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड के विनर को मिलती है. दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले को 10 लाख रुपये की प्राइज मनी दी जाती है. इस बार ये सम्मान अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: नेशनल फिल्म अवॉर्ड में कब से प्राइज मनी मिलने की शुरुआत हुई? पहली बार मिले थे बस इतने हजार रुपये

स्वर्ण कमल किन कैटेगरीज में मिलता है?

  • बेस्ट फीचर फिल्म (बेस्ट फिल्म और निर्देशक/निर्माता)
  • बेस्ट लोकप्रिय फिल्म जो संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करती हो
  • बेस्ट निर्देशक
  • बेस्ट डेब्यू फिल्म, एक डायरेक्टर के तौर पर
  • बेस्ट चिल्ड्रेन्स फिल्म
  • दादा साहब फाल्के पुरस्कार (लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए- मेडल के साथ शॉल भी)
  • सिनेमा पर बेस्ट लेखन
  • नॉन-फीचर फिल्म (कुछ चुनिंदा कैटेगरीज को भी स्वर्ण कमल दिया जाता है)

रजत कमल किन कैटेगरीज में मिलता है?

अगर एक कैटेगरी में दो को मिले अवॉर्ड, तो किसे कितने पैसे?

कई बार ऐसा होता है कि किसी एक कैटेगरी में एक या उससे ज्यादा विजेता होते हैं. पिछले साल बेस्ट एक्टर कैटेगरी में शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल) को अवॉर्ड मिला था. ऐसी स्थिती में दोनों विजेताओं में प्राइज मनी को बांटा जाता है. इन्हें रजत कमल मेडल मिला था, जिसमें 2 लाख रुपये प्राइज मनी होती है. इसलिए दोनों कलाकारों को एक-एक लाख रुपये दिए गए. इस साल भी बेस्ट एक्टर कैटेगरी में दो नाम हैं, ममूटी और कार्तिक आर्यन.

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

google button