Published: Sunday, July 19, 2026, 19:22 [IST]
Nashik Murder: महाराष्ट्र के नासिक शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 20 साल की लड़की की उसी के एक्स प्रेमी ने चाकू से कई वार कर हत्या कर दी। महज कुछ घंटों बाद, कथित आरोपी और उसके पूर्व प्रेमी का शव पास के जॉगिंग ट्रैक पर लटका मिला।
पुलिस के मुताबिक, लड़की की शादी कहीं और तय हो चुकी थी। 22 मिनट तक उसका मंगेतर उसकी चीखें फोन पर सुनता रहा। मौके पर बचाने पहुंचने से पहले ही खून से सनी हुई लाश फर्श पर पड़ी हुई थी। क्यों किया कत्ल ? आइए विस्तार से जानते हैं...
मामला इंदिरा नगर इलाके का है। यहां वैष्णवी अनिल अवेयर पेइंग गेस्ट हाउस में रह रही थी। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, वनसंपदा सोसायटी के बगीचे में 17 जुलाई की शाम वैष्णवी की मुलाकात पूर्व प्रेमी साहिल लवारे से हुई थी। वैष्णवी की मंगेतर से फोन पर बात चल रही थी। अचानक साहिल ने वैष्णवी पर चाकू से हमला बोल दिया। उसने कई बार वार किए और गला भी काट दिया। युवती की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी मोटरसाइकिल पर भाग निकला। वैष्णवी की मौके पर ही खून से लथपथ मरते छोड़ गया।
22 मिनट तक मंगेतर ने सुनी बहस-चीखें
पुलिस के मुताबिक, वैष्णवी ने अपने मंगेतर को घटना के दौरान फोन पर बताया कि साहिल उसे परेशान कर रहा है। मंगेतार ने पूरे 22 मिनट तक बहस सुनते रहे। वह तुरंत कार्यस्थल से रवाना हुआ, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
साहिल का शव कहां मिला?
घटना के कुछ घंटों बाद, 18 जुलाई की तड़के करीब 3 बजे, इंदिरा नगर जॉगिंग ट्रैक पर एक पेड़ से साहिल का शव लटका हुआ मिला। प्रारंभिक जांच से खुदकुशी के संकेत पुलिस को मिले हैं। लेकिन पुलिस अब तक किसी फैसले पर नहीं पहुंची है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक सबूतों का इंतजार है।
लिव-इन रिलेशनशिप में थे एक्स प्रेमी और प्रेमिका
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वैष्णवी और साहिल अमरावती के मूल निवासी थे। दोनों पहले लिव-इन रिलेशनशिप में थे। हाल ही में वैष्णवी ने रिश्ता खत्म कर दिया और नासिक शिफ्ट हो गईं। उसकी सगाई जलगांव के एक युवक से हो चुकी थी, जो नासिक में काम करता है। साहिल, वैष्णवी की शादी की संभावना से नाराज था। 17 जुलाई की रात दोनों के बीच वनसंपदा गार्डन के पास करीब 30 मिनट तक कहासुनी चली। बहस हिंसक रूप ले ली और साहिल ने चाकू निकाल लिया।