world-news

Dehradun School Closed: बारिश का अलर्ट! कल बंद रहेंगे देहरादून के सभी स्कूल

July 19, 2026

Image

Dehradun School Closed: बारिश के चलते देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल

Dehradun School Closed: भारत के राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग ने कल यानी 20 जुलाई को देहरादून में अत्यधिक बारिश का अलर्ट जारी (Dehradun School Closed) किया है। इसके चलते देहरादून के स्कूलों में कल यानी 20 जुलाई 2026 को स्कूल बंद का आदेश दिया (School Closed In Dehradun) गया है। जारी आदेश के मुताबिक कल सभी सरारी व गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।

School Closed In Dehradun: कल बंद रहेंगे देहरादून के स्कूल

बता दें उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में आज आकाशीय बिजली गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। वहीं मौसम विभाग द्वारा रविवार के लिए 10 जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यहां देहरादून के स्कूलों में कल यानी 20 जुलाई को स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या शिक्षकों से संपर्क करें।

Dehradun School Closed Tomorrow: इन जगहों पर बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार से अगले कुछ दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने रविवार के लिए नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जबकि चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कल देहरादून में बारिश का रेड अलर्ट

देहरादून, हरिद्वार और टिहरी जिलों में 20 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि नैनीताल, उत्तरकाशी और पौड़ी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। देहरादून और बागेश्वर जिलों में 21 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

22 जुलाई को उत्तराखंड के इन जिलों में येलो अलर्ट

वहीं 22 जुलाई के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए अधिकांश क्षेत्रों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर एसईओसी ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Aditya Singh

आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article