world-news

Nana Patekar Death Live Updates: CM ने पुणे एयरपोर्ट पर नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि, कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार

October 8, 2026

Nana Patekar Death Live Updates: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन के बाद उन्हें अंतिम विदाई देने का सिलसिला जारी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने पुणे एयरपोर्ट पर नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे ग्रामीण के डोंजे गांव स्थित उनके आवास के लिए रवाना किया गया है। यहां कुछ ही देर में उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी।

#WATCH | Maharashtra CM Devendra Fadnavis paid his last respects to veteran actor Nana Patekar in Pune.

Mortal remains of Nana Patekar are now being taken to his residence in Donje village, Pune Rural. He passed away this morning in Goa.

(Video Source: DIO) pic.twitter.com/4hjxRmgv7F

— ANI (@ANI) October 8, 2026

महाराष्ट्र सरकार ने किया राजकीय सम्मान का ऐलान

महाराष्ट्र सरकार ने नाना पाटेकर (Actor Nana Patekar Passes Away) को पूर्ण राजकीय सम्मान (Full State Honours) के साथ अंतिम विदाई देने का फैसला किया है। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने इसकी जानकारी दी। यह फैसला मराठी रंगमंच के साथ-साथ हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर के योगदान को देखते हुए लिया गया है।

यह भी पढ़ें: Nana Patekar Death: ‘शेखर टुनाइट’ में जाने वाले थे नाना पाटेकर, शो पोस्टपोन होने पर शेखर सुमन बोले- काश ऐसा न हुआ होता

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे फैंस और फिल्मी सितारे

नाना पाटेकर (Nana Patekar Funeral) के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पुणे में अंतिम संस्कार को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था भी बढ़ाई जा रही है। उनके पार्थिव शरीर के पहुंचने के बाद डोंजे फार्महाउस पर लोगों को अंतिम दर्शन का अवसर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Nana Patekar Death Live Updates: CM ने पुणे एयरपोर्ट पर नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि, कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार

गोवा में हुआ पोस्टमार्टम, सुबह हुआ निधन

नाना पाटेकर (Nana Patekar Funeral Timing)के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बैम्बोलिम ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई। (Nana Patekar Death)इससे पहले उन्हें गोवा स्थित मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। 

यह भी पढ़ें: Nana Patekar Death

पांच दशक से ज्यादा का शानदार फिल्मी सफर

नाना पाटेकर (Nana Patekar Movies) ने हिंदी और मराठी सिनेमा के साथ रंगमंच में भी अपनी अलग पहचान बनाई। 'परिंदा', 'क्रांतिवीर', 'अब तक छप्पन', 'वेलकम' और 'नटसम्राट' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्मश्री समेत कई सम्मान मिले। उनके निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

यह भी पढ़ें: Former Justice Statement: पूर्व जस्टिस रवींद्रन का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस शासन में भी हुआ था SIR, इसका मतलब यह नहीं कि चुनाव आयोग पर सरकार का नियंत्रण है