world-news

Bhopal Crime News: 'दृश्यम 3' देखकर निकला डॉक्टर, 2 घंटे बाद पूर्व प्रेमिका पर चला दी एयरगन; फिर खुद को मारी गोली

October 8, 2026

Bhopal Crime News: ‘दृश्यम 3’ देखकर निकला डॉक्टर, 2 घंटे बाद पूर्व प्रेमिका पर चला दी एयरगन; फिर खुद को मारी गोली

पूर्व प्रेमिका और उसके कजिन पर एयरगन से की फायरिंग.

Bhopal News: भोपाल में प्यार, शक और विवाद से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पीजी डॉक्टर नवीन रोहिला मंगलवार रात अपने दोस्तों के साथ दृश्यम 3 फिल्म देखकर निकला था. फिल्म खत्म होने के करीब दो घंटे बाद वह गांधी नगर स्थित अपनी पूर्व प्रेमिका डॉक्टर श्वेता ठाकुर के फ्लैट पर पहुंचा. आरोप है कि यहां दोनों के बीच विवाद हुआ और नवीन ने एयरगन से श्वेता और उसके कजिन आशुतोष पर फायर कर दिया. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की. गंभीर हालत में नवीन को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

रात में अचानक फायरिंग से मचा हड़कंप

यह घटना गांधी नगर इलाके के पतंजलि परिसर की है. मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास हड़कंप मच गया. बताया जा रहा कि डॉक्टर नवीन रोहिला अपनी पूर्व प्रेमिका डॉक्टर श्वेता ठाकुर के फ्लैट की छत पर पहुंचा था. उस समय श्वेता अपने कजिन आशुतोष और कुछ सहेलियों के साथ वहां मौजूद थी. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, नवीन और श्वेता के बीच पहले बातचीत हुई. इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. आरोप है कि इसी दौरान नवीन ने एयरगन निकालकर श्वेता पर फायर कर दिया.

ये भी पढ़ें- 15 बार पैरोल पर गया, हर बार लौटा 16वीं पैरोल से पहले मिस्टर गुड सतना सेंट्रल जेल से फरार

श्वेता को बचाने आया कजिन, वह भी घायल

श्वेता पर फायरिंग होते देख उसका कजिन आशुतोष बीच में आ गया. इस दौरान वह भी एयरगन के छर्रों की चपेट में आ गया. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. फायरिंग के बाद नवीन ने एयरगन खुद पर तान ली और जान देने की कोशिश की. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

7 साल पहले मेडिकल कॉलेज में हुई थी मुलाकात

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि नवीन और श्वेता की मुलाकात करीब सात साल पहले आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे के संपर्क में रहे. श्वेता मूल रूप से गुजरात की रहने वाली है. कुछ समय पहले उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी. उसकी सगाई की जानकारी सामने आने के बाद नवीन और श्वेता के बीच तनाव बढ़ गया. पुलिस अब इसी एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है.

फिल्म देखने के बाद मां से की वीडियो कॉल

जांच में सामने आया कि वारदात से करीब दो घंटे पहले नवीन अपने दोस्तों के साथ दृश्यम 3 देखने गया था. रात करीब साढ़े 9 बजे फिल्म खत्म होने के बाद उसने राजगढ़ में अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात की. इसके बाद नवीन गांधी नगर स्थित श्वेता के फ्लैट की ओर रवाना हो गया. करीब दो घंटे बाद वह फ्लैट की छत पर पहुंचा. वहां बातचीत के बाद विवाद हुआ और फिर फायरिंग की घटना हो गई.

सुसाइड नोट में लिखी ये बात

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें लिखा है कि, “मैं तुम्हारे बिना नहीं जी पाऊंगा.” पुलिस अब इस नोट की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसे नवीन ने ही लिखा था या नहीं.

चैट और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब मामले की हर कड़ी जोड़ने में जुटी है. जांच के दौरान नवीन और श्वेता के मोबाइल फोन, चैट और कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है. पुलिस यह भी पता कर रही है कि वारदात से पहले नवीन ने कोई तैयारी की थी या नहीं. पुलिस श्वेता और उसके कजिन आशुतोष से भी घटना को लेकर जानकारी जुटा रही है. फिलहाल नवीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

शिव चौबे

शिव चौबे

शिव चौबे को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एक दशक का अनुभव है. शिव ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से संस्कृत विषय में शिक्षा प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक अखबार से की. इसके बाद वर्ष 2019 में वे ETV भारत से बतौर संवाददाता जुड़े, जहां ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट और शिक्षा से जुड़ी उनकी कई महत्वपूर्ण रिपोर्टों ने राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा बटोरी. वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने जान जोखिम में डालकर जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की और व्यवस्थाओं की कमियों को उजागर किया. उनकी रिपोर्ट्स के बाद जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़े. वर्ष 2021 में शिव चौबे ने TV9 भारतवर्ष में जिला रिपोर्टर के रूप में नई भूमिका की शुरुआत की. इसके बाद वर्ष 2023 में वे PTI (Press Trust of India) से जुड़े. यहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण खोजी रिपोर्टें कीं, जिनमें सिवनी जिले का चर्चित सर्पदंश घोटाला, नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय से जुड़ा गोबर घोटाला तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई घोटाले शामिल है. इसके अलावा उन्होंने CAA के दौरान लगे कर्फ्यू, बरगी क्रूज हादसे और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की जमीनी रिपोर्टिंग कर अपनी अलग पहचान बनाई. निष्पक्ष, जनसरोकारों से जुड़ी और खोजी पत्रकारिता के लिए शिव चौबे को विशेष रूप से जाना जाता है.

Read More

google button