MP Teacher Bharti Protest: मध्य प्रदेश में वर्ग 2 एवं वर्ग 3 शिक्षक भर्ती में पद वृद्धि की मांग को लेकर एक बार फिर भोपाल में आंदोलन की तैयारी (MP Teacher Bharti Protest) हो गई है। शिक्षक कैंडिडेट्स ने सरकार से 15 अक्टूबर से पहले मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। साथ ही कहा, वरना 15 अक्टूबर से शिक्षक कैंडिडेट्स मुख्यमंत्री निवास का घेराव (CM House Gherao) करेंगे।
आंदोलन से जुड़े कैंडिडेट्स का कहना है कि वे पिछले दो महीनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है।
कैंडिडेट्स की ये हैं मांग
पद वृद्धि आंदोलन (MP Teacher Bharti Protest) की प्रमुख मांग वर्ग 3 शिक्षक भर्ती में 25,000 अतिरिक्त पदों पर भर्ती तथा वर्ग 2 में प्रत्येक विषय में 3,000 पदों की वृद्धि (MP Teacher Recruitment 2026) करने की है। कैंडिडेट्स का कहना है कि बड़ी संख्या में योग्य उम्मीदवार भर्ती परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के बावजूद नियुक्ति से वंचित हैं। ऐसे में स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने और योग्य कैंडिडेट्स को अवसर देने के लिए पद वृद्धि जरूरी है।
नरेन्द्र राजपूत ने दो बार किया निर्जल अनशन
आंदोलन (MP Teacher Bharti Protest) के दौरान कैंडिडेट्स नरेन्द्र राजपूत द्वारा दो बार निर्जल अनशन किया जा चुका है। कैंडिडेट्स का कहना है कि लंबे समय से शांतिपूर्ण धरना और अनशन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की गई, लेकिन मांगों पर निर्णय नहीं होने से कैंडिडेट्स में नाराजगी बढ़ रही है।
राहुल गांधी के बाद शिवराज सिंह ने भी लिखा पत्र
पद वृद्धि की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार सहित कई नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कैंडिडेट्स की मांगों पर विचार करने की अपील किए जाने का दावा किया गया है। आंदोलनकारियों (MP Teacher Bharti Protest) के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कैंडिडेट्स का साथ देने का भरोसा दिया और पद वृद्धि के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
इसके बावजूद मांगों पर फाइनल निर्णय नहीं होने से कैंडिडेट्स ने सीएम हाउस के घेराव का फैसला किया है। शिक्षक कैंडिडेट्स
का कहना है कि अब वे अपने आंदोलन को और व्यापक करेंगे।
15 अक्टूबर को CM हाउस घेराव की तैयारी
कैंडिडेट्स ने स्पष्ट किया है कि यदि 15 अक्टूबर से पहले सरकार उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करती है, तो 15 अक्टूबर 2026 को वर्ग 2 एवं वर्ग 3 के कैंडिडेट्स मुख्यमंत्री निवास के घेराव (MP Teacher Bharti Protest) के लिए भोपाल में एकत्रित होंगे। आंदोलनकारियों की अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में कैंडिडेट्स शामिल होकर अपनी मांगों को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से सरकार के सामने रखें।
ये खबर भी पढ़ें: MP Samvida Karmchari: मध्यप्रदेश में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे डेढ़ लाख संविदा कर्मचारी, सरकार से नाराजगी बढ़ी, आंदोलन की तैयारी
सरकार के अगले कदम पर सबकी निगाहें
अब सभी की निगाहें प्रदेश सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं। बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार 15 अक्टूबर से पहले शिक्षक कैंडिडेट्स की मांगों पर कोई सकारात्मक फैसला लेगी, या फिर भोपाल में पद वृद्धि आंदोलन एक नए चरण में प्रवेश करेगा?
ये खबर भी पढ़ें: Abhijeet Dipke: नागपुर में CJP प्रमुख अभिजीत दिपके बोले- दिल्ली पुलिस ने मुझे फोन नहीं दिया, वे वर्दी पहने गुंडे हैं
ये हैं मुख्य मांगें (MP Teacher Bharti Protest)
वर्ग 3 शिक्षक भर्ती में 25,000 पदों की वृद्धि।
वर्ग 2 शिक्षक भर्ती में प्रत्येक विषय में 3,000 पदों की वृद्धि।
योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती में अधिक अवसर प्रदान करना।
ये खबर भी पढ़ें: Chetanya Kashyap Mother Death: मंत्री चैतन्य काश्यप की मां तेजकुंवरबाई का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस