MP Metro Ticket Discount 2026: भोपाल/इंदौर: मध्य प्रदेश में मेट्रो का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है। त्योहारों के दौरान यात्रियों को आकर्षित करने के लिए मध्य प्रदेश मेट्रो ने टिकट पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त छूट देने का ऐलान किया है। यह विशेष प्रमोशनल योजना 11 अक्टूबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी। इसके तहत सिंगल जर्नी, रिटर्न जर्नी और ग्रुप टिकट पर यात्रियों को पहले से ज्यादा छूट मिलेगी।
सिंगल जर्नी टिकट पर 25% अतिरिक्त छूट
नई योजना के तहत सिंगल जर्नी टिकट पर यात्रियों को 25 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। हालांकि, 20 रुपए वाले सिंगल जर्नी टिकट पर यह छूट लागू नहीं होगी। इस पहल से त्योहारों के दौरान मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को किराये में राहत मिलने की उम्मीद है।
रिटर्न जर्नी टिकट पर कुल 30% छूट
MP Metro Ticket Discount 2026: MP Metro ने रिटर्न जर्नी टिकट पर मिलने वाली छूट में भी बढ़ोतरी की है। पहले यात्रियों को रिटर्न जर्नी टिकट पर 5 प्रतिशत की छूट मिलती थी, लेकिन नई योजना के तहत अब कुल 30 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इससे आने-जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को फायदा होगा।
ग्रुप टिकट पर अब 35% तक की छूट
समूह में मेट्रो से यात्रा करने वालों के लिए भी खास सुविधा दी गई है। ग्रुप टिकट पर पहले 10 प्रतिशत की छूट मिलती थी, जिसे बढ़ाकर अब कुल 35 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके साथ ही ग्रुप टिकट के लिए कम से कम 8 यात्रियों की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई है। अब केवल 2 लोग भी ग्रुप टिकट की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
ई-वॉलेट बोनस के साथ 44% तक का फायदा
MP Metro Ticket Discount 2026: मेट्रो यात्रियों को ई-वॉलेट रिचार्ज पर पहले से ही 8 से 15 प्रतिशत तक बोनस मिल रहा है। नई प्रमोशनल योजना के तहत टिकट पर मिलने वाली छूट और ई-वॉलेट बोनस को मिलाकर यात्रियों को अधिकतम 44 प्रतिशत तक का फायदा मिल सकता है। यह विशेष योजना 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी। इसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान मेट्रो यात्रा को अधिक किफायती बनाना और यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करना है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- West Bengal By-Election Results: नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा ने लहराया परचम, उपचुनाव में दर्ज की रिकॉर्ड जीत
- Liquor Shops Closed on Saturday: कल शनिवार को पूरे दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें!.. आबकारी विभाग ने जारी किया ये आदेश, लाइसेंस सस्पेंड की चेतावनी
- Tanzania Road Accident News: बस और ट्रक में हुई जोरदार भिड़ंत, 25 से ज्यादा लोगों की हुई मौत, घायलों का इलाज जारी