world-news

राहुल गांधी से पहले MP आएंगे नितिन नबीन-मोहन भागवत: BJP अध्यक्ष के 3 कार्यक्रम, RSS चीफ स्वयंसेवकों से करेंगे बात; 'छात्रों की गूंज’ प्रोग्राम में पेंच - Indore News

September 14, 2026

इंदौर13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नबीन एमपी आ रहे हैं। - Dainik Bhaskar

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नबीन एमपी आ रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 सितंबर को मध्य प्रदेश आएंगे। नबीन के लिए मंदसौर, इंदौर और उज्जैन में तीन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इनमें स्वामित्व योजना की शुरुआत, गांधी सागर में चीतों को छोड़ना और उज्जैन में 25 लाख दीपों का दीपोत्सव शामिल है।

इसी दौरान RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 17-18 सितंबर को उज्जैन में रहेंगे। वे स्वयंसेवकों को संबोधित करने के साथ 18 सितंबर को ‘युवा धर्म संसद’ में युवाओं से संवाद करेंगे। नबीन और भागवत की मुलाकात की संभावना भी है।

19 सितंबर को इंदौर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है। भाजपा और आरएसएस का युवाओं से संवाद इससे पहले है। इसके लिए कई स्थानों पर मंथन चल रहा है। हालांकि, राहुल के कार्यक्रम के लिए अभी तक मैदान नहीं मिला है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 17 और 18 सितंबर को उज्जैन प्रवास पर रहेंगे।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 17 और 18 सितंबर को उज्जैन प्रवास पर रहेंगे।

खंडेलवाल बोले- राहुल दूसरे धर्मों को लेकर बोलकर दिखाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को आमंत्रित किया गया है। उज्जैन में महाकाल दर्शन और महाकाल लोक में दीपोत्सव का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

राहुल गांधी के इंदौर दौरे और नॉनवेज पोस्ट पर खंडेलवाल ने कहा- उनके इंदौर आने का उद्देश्य कांग्रेस को बताना चाहिए। राहुल गांधी एक ही धर्म को लेकर क्यों बोलते हैं, अगर उनमें दम है तो दूसरे धर्मों को लेकर भी बोलकर दिखाएं।

नितिन नबीन के दौरे के लिए तीन कार्यक्रम प्रस्तावित

भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार एमपी आएंगे। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व को तीन प्रमुख कार्यक्रमों का प्रस्ताव भेजा गया है। इंदौर में ग्रामीण क्षेत्रों की आवासीय भूमि की फ्री रजिस्ट्री से जुड़ी स्वामित्व योजना शुरू की जा सकती है। इसका उद्देश्य ग्रामीण आबादी को उनकी जमीन का मालिकाना हक देना है। प्रदेश में करीब 50 लाख लोगों को इस सुविधा का लाभ देने का लक्ष्य है।

1. मंदसौर के गांधी सागर में चीते छोड़ेंगे: मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में चीतों को छोड़ने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू होने वाले भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत होगा। इसमें नितिन नबीन के शामिल होने की संभावना है, लेकिन तारीख और समय पर अंतिम फैसला होना बाकी है।

2. उज्जैन में दीपोत्सव: उज्जैन में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान के तहत बड़ा दीपोत्सव होगा। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर क्षिप्रा नदी के घाटों और महाकाल लोक क्षेत्र में करीब 25 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। नितिन नबीन के इसमें शामिल होने की संभावना है।

3. इंदौर में स्वामित्व योजना: 17 सितंबर को नितिन नबीन दिल्ली से सीधे इंदौर पहुंचेंगे। सुपर कॉरिडोर मैदान में स्वामित्व योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर लाभार्थियों को पट्‌टे संबंधी सर्टिफिकेट देंगे और संबोधित करेंगे। इंदौर में करीब सवा घंटे रहेंगे। CM मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहेंगे।

राहुल के ‘छात्रों की गूंज’ से पहले भागवत की ‘युवा धर्म संसद’

RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 17 और 18 सितंबर को उज्जैन में रहेंगे। 17 सितंबर को वे महाकाल परिसर स्थित अरविंद नगर में उज्जैन महानगर के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, कार्य विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की संभावना है।

18 सितंबर को सुबह 11 बजे वे देवास रोड स्थित गीता भवन में सेवाज्ञ संस्थानम् की ‘युवा धर्म संसद’ में युवाओं को संबोधित करेंगे। राष्ट्र, समाज, संस्कृति और युवाओं की भूमिका पर संवाद की संभावना है। उनके ‘आराधना भवन’ जाने की भी चर्चा है। नितिन नबीन से मुलाकात की संभावना है, लेकिन अभी कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

राहुल गांधी के कार्यक्रम में फंसा पेंच

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर इंदौर में तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम पहले 12 सितंबर को होना था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने से तारीख बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी गई। कांग्रेस को नेहरू स्टेडियम की अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद रीजनल पार्क के सामने आईडीए मैदान चुना गया है।

आईडीए मैदान के लिए कांग्रेस ने 10 लाख रुपए जमा किए हैं। मंगलवार को औपचारिक अनुमति मिलने की संभावना है, जिसके बाद मंच और अन्य व्यवस्थाएं शुरू होंगी। बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, वीआईपी मूवमेंट, ट्रैफिक और पार्किंग को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।

अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा युवाओं का रजिस्ट्रेशन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा था कि अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस सड़क पर कार्यक्रम कर सकती है। कांग्रेस का दावा है कि अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। ऐसे में प्रवेश-निकासी, सुरक्षा और ट्रैफिक डायवर्जन बड़ी चुनौती रहेंगे।

……………………

यह खबर भी पढ़ें…

राहुल बोले- 19 को इंदौर में मिलूंगा, समस्याएं-चुनौतियां बताओ

मध्यप्रदेश के इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम के लिए अब तक 1.50 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर…

.

खबरें और भी हैं...

  • महाकाल में गणपति बप्पा को 5.51 लाख मोदक का भोग: खजराना में 7 करोड़ के आभूषणों से श्रृंगार; MP के मंदिरों में उमड़ी भीड़

    खजराना में 7 करोड़ के आभूषणों से श्रृंगार; MP के मंदिरों में उमड़ी भीड़|इंदौर,Indore - Dainik Bhaskar0:58
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सांप के काटने से 8 दिन बाद युवक की मौत: कान पर डसा था जहरीले सांप ने, हालत नहीं सुधरी; नागपुर ले जाते दम तोड़ा

    कान पर डसा था जहरीले सांप ने, हालत नहीं सुधरी; नागपुर ले जाते दम तोड़ा|बैतूल,Betul - Dainik Bhaskar1:01
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पैरों में सिर झुकवाया, फिर थप्पड़-मुक्के मारे, VIDEO: युवक ने खाट पर सुलाकर बेल्ट से भी पीटा; दोस्तों ने साथ दिया, इंस्टाग्राम पर LIVE किया

    युवक ने खाट पर सुलाकर बेल्ट से भी पीटा; दोस्तों ने साथ दिया, इंस्टाग्राम पर LIVE किया|छतरपुर (मध्य प्रदेश),Chhatarpur (MP) - Dainik Bhaskar0:58
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 1000 मोदक का हवन, गणेशजी के दर्शन को उमड़ा नागदा: पांडव-कालीन मंदिर में सुबह से दर्शन, दस दिन तक चलेगा अनुष्ठान

    पांडव-कालीन मंदिर में सुबह से दर्शन, दस दिन तक चलेगा अनुष्ठान|देवास,Dewas - Dainik Bhaskar1:01
    • कॉपी लिंक

    शेयर