
नकवी से ट्रॉफी ना लेने पर क्या बोली बीसीसीआई? (PC-PTI)
एशिया कप के फाइनल में भारत ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की लेकिन पुरुष टीम की तरह महिला टीम को भी जीत के बाद ट्रॉफी नहीं मिली. दरअसल ट्रॉफी को देने एसीसी चीफ और पीसीबी के आका मोहसिन नकवी दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचे थे और भारतीय महिला टीम ने उनके हाथों से ये ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. टीम इंडिया को ये ट्रॉफी नहीं मिली. लेकिन इस घटना के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मोहसिन नकवी कार में बैठे हुए हैं और सड़क किनारे पाकिस्तानी फैंस उनके समर्थन में नारे लगा रहा है. एक फैन ने तो उन्हें बधाई दी कि उन्होंने भारत को एशिया कप ट्रॉफी नहीं दी.
मोहसिन नकवी जिंदाबाद के नारे लगे
दुबई में मोहसिन नकवी को कुछ पाकिस्तानी फैंस मिले और उन्होंने कहा कि उनका भारत को ट्रॉफी ना देना बिल्कुल सही फैसला है. फैन ने यहां तक कहा कि भारतीय टीम इस ट्रॉफी की हकदार ही नहीं है. खैर एक वीडियो में बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. सैकिया ने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कि भारत एशिया कप जीता है ऐसे में ट्रॉफी से कोई फर्क नहीं पड़ता है.
नकवी से ट्रॉफी ना लेने पर क्या बोली बीसीसीआई?
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने सोमवार को कहा कि महिला क्रिकेट टीम का मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला बीसीसीआई का ही था. बीसीसीआई ने ही निर्देश दिया था कि भारतीय टीम नकवी से ट्रॉफी ना ले. सैकिया ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि सभी मौजूदा पहलनुओं को ध्यान में रखते हुए सोच समझकर ये फैसला लिया गया था. एसीसी को बीसीसीआई ने इसकी जानकारी पहले ही दे दी थी. बीसीसीआई ने बता दिया था कि एसीसी चीफ के हाथों से टीम इंडिया ट्रॉफी नहीं लेगी.
Pakistani fan to Mohsin Naqvi – Good job, sir. We are happy with you. They dont deserve the trophy.
India literally won the trophy, but Pakistani fans are praising Mohsin Naqvi for stealing the trophy.
The reason why Pakistan is ahead of India in the Happiness Index 😹🙏 pic.twitter.com/xqiiUCEBuA
— Tejash (@lord_geopolitic) September 13, 2026
बता दें साल 2025 में पाकिस्तान के आतंकियों ने पहलगाम में 26 लोगों की हत्या कर दी थी जिसके बाद दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए थे. इसके बाद भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ भी नहीं मिलाए साथ ही एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी भी नहीं ली. नकवी वो ट्रॉफी लेकर चले गए. इस बार भी बीसीसीआई ने ये फैसला किया कि नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं ली जाएगी.
एसीसी चीफ के तौर पर मोहसिन नकवी का कार्यकाल 2027 तक है. बताया जा रहा है कि नकवी को एसीसी चीफ बनाने का समर्थन अब कोई बोर्ड नहीं करेगा. ऐसे में अगले साल अगर भारत एशिया कप जीतता है तो उसे ट्रॉफी जरूर मिलेगी.

अनूप देव सिंह
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल 2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.
Read More