travel

Monsoon Diet: बारिश के मौसम में इन सब्जियों से रहें दूर, वरना बिगड़ सकती है सेहत!

July 20, 2026

Monsoon Diet: बारिश के मौसम में इन सब्जियों से रहें दूर, वरना बिगड़ सकती है सेहत: मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन इसके साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है। इस मौसम में नमी बढ़ने के कारण बैक्टीरिया, फंगस और अन्य सूक्ष्म जीव तेजी से पनपते हैं, जिससे Food Poisoning और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।आपको बताते हैं कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताया है, जिन्हें बारिश के मौसम में खाने से बचना चाहिए।

Table of Contents

  • हरी पत्तेदार सब्जियां बन सकती हैं परेशानी की वजह || Green leafy vegetables can be a cause of trouble
  • पत्ता गोभी और फूलगोभी को भी रखें सावधानी से || Handle cabbage and cauliflower carefully too
  • मशरूम खरीदते समय रखें खास ध्यान || Handle cabbage and cauliflower carefully too
  • अंकुरित आलू खाने से बचें || Avoid eating sprouted potatoes
  • मानसून में कौन-सी सब्जियां हैं बेहतर|| Which vegetables are better in the monsoon?
  • विशेषज्ञों की सलाह || Expert Advice

हरी पत्तेदार सब्जियां बन सकती हैं परेशानी की वजह || Green leafy vegetables can be a cause of trouble

पालक (Spinach) और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, लेकिन मानसून में इनमें बैक्टीरिया और गंदगी जमा होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। कई बार अच्छी तरह धोने के बाद भी इनमें मौजूद सूक्ष्म जीव पूरी तरह खत्म नहीं होते, जिससे पेट का संक्रमण और फूड पॉइजनिंग हो सकती है।

पत्ता गोभी और फूलगोभी को भी रखें सावधानी से || Handle cabbage and cauliflower carefully too

एक्सपर्ट का कहना है कि पत्ता गोभी (Cabbage) और फूलगोभी (Cauliflower) की परतों और फूलों के बीच नमी, मिट्टी और बैक्टीरिया आसानी से फंस जाते हैं। बारिश के मौसम में इन्हें पूरी तरह साफ करना मुश्किल होता है, इसलिए इनका सेवन करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

मशरूम खरीदते समय रखें खास ध्यान || Handle cabbage and cauliflower carefully too

Mushroom प्राकृतिक रूप से नमी वाले वातावरण में उगते हैं, इसलिए मानसून में इनके दूषित होने का खतरा अधिक रहता है। अगर मशरूम को सही तरीके से साफ, स्टोर या पकाया न जाए तो यह फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि हमेशा ताजे मशरूम विश्वसनीय दुकानों से ही खरीदें।

अंकुरित आलू खाने से बचें || Avoid eating sprouted potatoes

अगर आलू में अंकुर (Sprouts) निकल आए हैं तो उनका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे आलू में Solanine नामक विषैला तत्व बढ़ जाता है, जिससे उल्टी, मतली, सिरदर्द और पेट खराब जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमेशा ताजे और बिना अंकुर वाले आलू का ही उपयोग करें।

मानसून में कौन-सी सब्जियां हैं बेहतर|| Which vegetables are better in the monsoon?

बारिश के मौसम में लौकी (Bottle Gourd), तुरई (Ridge Gourd), परवल (Parwal), भुट्टा (Corn) और ग्वार फली (Cluster Beans) जैसी सब्जियां अपेक्षाकृत सुरक्षित मानी जाती हैं। ये पचने में भी हल्की होती हैं और मानसून में संतुलित आहार का अच्छा विकल्प हो सकती हैं।

विशेषज्ञों की सलाह || Expert Advice

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून में केवल सही सब्जियां चुनना ही पर्याप्त नहीं है। सब्जियों को अच्छी तरह धोकर, ताजा पकाकर और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखकर ही खाना चाहिए, ताकि संक्रमण का खतरा कम किया जा सके।