Akola News: वसंतराव नाइक की जयंती पर अकोला में आयोजन, सामाजिक समरसता में योगदान को किया याद
विज्ञापन
सार
Vasantrao Naik Jayanti: अकोला में पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाइक की जयंती पर व्याख्यानमाला और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता में उनके योगदान को याद किया गया।

वसंतराव नाइक जयंती (सोर्सः सोशल मीडिया)
विस्तार
Akola Vasantrao Naik Contribution: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाइक का आदर्श व्यक्तित्व और सभी को प्रेम से अपने पास बांध लेने की उनकी कला ही कारण बनी कि उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री लंबे समय तक बने रहने का सम्मान मिला। उनके सामाजिक समरसता की सेवा अत्यंत महान थी। यह विचार एड. दिलीप एडतकर ने व्यक्त किये। रविवार को जानोलकर मंगल कार्यालय में वसंतराव नाइक अधिकारीकर्मचारी संगठन, महाराष्ट्र राज्य की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाइक की जयंती के पर्व पर व्याख्यान व समाज के गुणवंत छात्रों का सत्कार समारोह संपन्न हुआ।
इस में मुख्य वक्ता के रूप में एड. एडतकर ने मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम के अध्यक्ष वसंतराव नाइक अधिकारी कर्मचारी संगठन के संस्थापक अध्यक्ष इंजि. अमर राठोड थे। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अरविंद आडे कोषाध्यक्ष, संदीप राठोड उपाध्यक्ष, राजू चव्हाण सचिव, प्राचार्य जे. डी. जाधव, डॉ. विजय चव्हाण, डॉ. डी. के. राठोड, प्राचार्य रमेश पवार, अमित राठोड, अनिल राठोड, रघुनाथ पवार, लक्ष्मण राठोड, विठ्ठल जाधव आदि उपस्थित थे।
सामाजिक समरसता के प्रतीक थे वसंतराव नाइक
एड. एडतकर ने अपने भाषण में वसंतराव नाइक की कई यादें साझा कीं। पिछले पंद्रह वर्षों से यह वसंत व्याख्यान माला लगातार आयोजित की जा रही है। इसमे एड. एडतकर ने वसंतराव नाइक के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक प्रवाह विषय पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुति दी।
सम्बंधित ख़बरें
किया गया किसानों सत्कार
व्याख्यानमाला के मौके पर उत्कृष्ट किसान धनराज चव्हाण और श्रीपत राठोड का मान्यवरों द्वारा सत्कार किया गया। इस अवसर पर एमपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर सरकारी पद जीतने वाली नम्रता चेतन चव्हाण और रश्मि चव्हाण का सत्कार किया गया। इसके अलावा आचार्य डिग्री प्राप्त करने वाले प्रो. डॉ. संजय चव्हाण, प्राध्यापिका डॉ. अर्चना चव्हाण और ऐश्वर्या जगदीश राठोड को संगठन की ओर से स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
ये भी पढे़: किसानों के लिए बड़ी राहत: 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी, चंद्रपुर के 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित
गुणवंतों को मिला सम्मान
आमची माती आमची माणसं प्राचार्य जयसिंग जाधव द्वारा लिखित लेख संग्रह को श्रेष्ठ ग्रंथ के रूप में सम्मानित किया गया। संगठन के विकास के लिए उत्कृष्ट कार्य के लिए सद्गगुण चव्हाण, सचिव अकोला जिला का संगठन की ओर से सत्कार किया गया। दसवीं और बारहवीं में उत्कृष्ठ अंक प्राप्त करने वाले 55 गुणवंत विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व संगठन का स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
