लुधियाना में धारदार हथियारों से एक महिला की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसकी लाश को नहर के पास फेंक दिया गया। पुलिस वहां पहुंची तो महिला के पेट के अगले हिस्से और गर्दन को काटा गया था। मृतक महिला के दाएं बाजू पर अंग्रेजी में 'Money' का टैटू गुदा हुआ है औ
.
पुलिस ने तुरंत लाश को अस्पताल भिजवाया। महिला की उम्र करीब 30 साल है। पुलिस उसके हाथ में बने टैटू के आधार पर उसकी पहचान की कोशिश कर रही है।

महिला की बाजू पर बने 3 स्टार का टैटू।
लालटन बस स्टॉप से खेरी जा रहे कुछ राहगीरों ने सुबह-सुबह एक सुनसान सड़क पर खाली पड़े एक प्लॉट में एक लड़की का शव देखा। शव देखते ही राहगीरों ने तुरंत लालटन चौकी की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
शाम को सूचना मिली, नहर किनारे मिली लाश थाना सदर की पुलिस के मुताबिक 18 सितंबर, शुक्रवार की शाम को ललतों से खेड़ी की तरफ जाते कुछ राहगीरों ने सुनसान रास्ते पर लाश पड़ी देखी। उन्होंने तुरंत ललतो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीमें तुरंत वहां पहुंची। महिला की लाश नहर के किनारे पड़ी हुई थी। पुलिस ने तुरंत उसे जब्त किया और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवा दिया।

महिला के बाजू पर यह टैटू भी बना हुआ है।
ज्यादा खून बहने-नसें कटने से मौत सदर पुलिस के मुताबिक जब लाश की छानबीन की गई तो उसके पेट और गर्दन पर तेजधार हथियारों से काटने के निशान मिले। पुलिस ने संभावना जताई कि घायल होने के बाद ज्यादा खून बहने और गर्दन की नसें कटने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक महिला के कपड़ों की तलाशी ली गई तो उसके पास कोई मोबाइल, पर्स या किसी दूसरी तरह की कोई पहचान की चीज नहीं मिली है। फिलहाल 2 टैटू ही उसकी शिनाख्त में मदद कर सकते हैं।

नहर किनारे पड़ी महिला की लाश, जिसके हाथ पर स्टार के टैटू बने हैं।
कत्ल कर लाश फेंकने का शक पुलिस के मुताबिक शुरूआती जांच में ऐसा लग रहा है कि महिला की हत्या कहीं और की गई, उसके बाद उसकी लाश को यहां फेंक दिया गया। लाश लाने के लिए किसी गाड़ी का इस्तेमाल करने का शक है। इसको लेकर पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV फुटेज खंगालने में जुटी है। ललतो चौकी इंचार्ज सारज कुमार ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
गुमशुदगी की शिकायतें खंगाल रही पुलिस पुलिस इस मामले में अब लुधियाना और आसपास के जिलों में पिछले एक हफ्ते में महिलाओं की गुमशुदगी को लेकर दर्ज हुई रिपोर्ट्स को खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि अगर महिला घर नहीं गई होगी तो जरूर उसके रिश्तेदारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई होगी। इसके लिए सभी थानों, पुलिस चौकियों और पड़ोसी जिलों में मृतका के हुलिए और टैटू की डिटेल भेज दी गई है।
गुमशुदगी को लेकर दूसरे थानों को भेजा लेटर…