नई दिल्ली। Modi Cabinet Expansion केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द बड़ा फेरबदल हो सकता है। लंबे समय से प्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार की घोषणा दुर्गा पूजा के दौरान 20 अक्टूबर तक होने की संभावना जताई जा रही है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल. मुरुगन के मंत्री पद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफे की खबरों के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी होने के साथ नए चेहरों को सरकार में जगह मिलने की संभावन जताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में यह पहला और संभवतः आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। विस्तार के बाद मंत्रियों की कुल संख्या 80 से 81 तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सहयोगी दलों के कुछ नेताओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख और नए मंत्रियों के नामों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
कई मौजूदा मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी (Modi Cabinet Expansion)
हरदीप पुरी और बीएल वर्मा को इस बार राज्यसभा में दोबारा नहीं भेजा गया ऐसे में ये दोनों विस्तार तक मंत्री रह सकते हैं। जबकि उत्तर प्रदेश और दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए पंकज चौधरी और हर्ष मल्होत्रा भी विस्तार तक ही मंत्री रहेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान शिक्षा मंत्रालय में फेरबदल की संभावना पर भी नजर रहेगी। चर्चा है कि मध्य प्रदेश से एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर किसी नए चेहरे को भेजा जा सकता है। इस नेता को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने की भी संभावना जताई जा रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फिलहाल शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के पास है।
सहयोगी दलों को भी मिल सकती है जगह
संभावित विस्तार में भाजपा के साथ एनडीए के सहयोगी दलों को भी प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चा है। इसके जरिए सरकार में नए चेहरों को शामिल करने और विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज में बदलाव की संभावना है। राजनीतिक हलकों में इसे सरकार की आगामी रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- हैक हुआ छत्तीसगढ़ के इस मंत्री का मोबाइल, व्हाट्सऐप में क्यूआर कोड भेजकर मांगे जा रहे पैसे, मचा हड़कंप
- गंभीर के फैसले पर बवाल! मौका नहीं मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के कोच ने खोया आपा, कह दी ये बड़ी बात!
- चलती ट्रेन में मची अफरातफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप, अब सामने आया खौफनाक मंजर
- IPL में होने जा रही सिक्सर किंग युवराज सिंह की धमाकेदार वापसी, इस टीम के साथ आएंगे नजर, सौरव गांगुली का देंगे साथ