world-news

MLC नीरज को नहीं जिताऊंगा...बयान पर बाहुबली अनंत सिंह तलब: JDU ऑफिस में मीटिंग के बाद बाहुबली खामोश; नीरज बोले- वो मेरे सपोर्ट में हैं - Patna News

September 7, 2026

पटना2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर चुनाव से पहले जदयू खेमे में राजनीति तेज हो गई है। आज विधायक अनंत सिंह और JDU MLC नीरज कुमार जेडीयू कार्यालय पहुंचे। करीब 35 मिनट तक जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के साथ बंद कमरे में बैठक चली।

मीटिंग से बाहर निकलने के बाद अनंत सिंह ने कोई बयान नहीं दिया। वो चुपचाप पार्टी ऑफिस से निकल गए। JDU MLC नीरज कुमार ने कहा कि पहले अनंत सिंह ने जो कहा हो उससे मतलब नहीं, आज कुछ कहा क्या। वो मेरे सपोर्ट में हैं।

दरअसर, मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और मौजूदा MLC नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

अनंत सिंह ने आगामी MLC चुनाव में डॉ. अनुज सिंह का समर्थन करने की बात कही थी। उन्होंने साफ कहा था कि वे नीरज कुमार का साथ नहीं देंगे।

जदयू ऑफिस में बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, देखें तस्वीर…

अपनी कार से जेडीयू कार्यालय पहुंचे अनंत सिंह।

अपनी कार से जेडीयू कार्यालय पहुंचे अनंत सिंह।

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के साथ बंद कमरे में बैठक हुई।

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के साथ बंद कमरे में बैठक हुई।

जो मेरे साथ रहेगा, हम उसका साथ देंगे- अनंत सिंह

दरअसल अनंत सिंह गुरुवार को बाढ़ के बेड़ना गांव पहुंचे थे। इस गांव में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हुई थी। अनंत सिंह 4 दिन में दूसरी बार पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे।

अनंत सिंह के साथ डॉ.अनुज, बाढ़ से विधायक डॉ. सियाराम सिंह भी मौजूद थे। अनंत सिंह ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और आर्थिक मदद की।

मुलाकात बाद मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर एक राजनीतिक बयान दिया।

अनंत सिंह ने साफ कहा कि वे इस चुनाव में डॉ. अनुज सिंह का पूरा समर्थन करेंगे। वे जेडीयू के नीरज कुमार के साथ नहीं देंगे। एमएलसी चुनाव में वो इस बार डॉ. अनुज सिंह का समर्थन करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि 26 विधानसभा में उनके जो भी समर्थक हैं, वे सभी डॉ. अनुज सिंह का साथ देंगे।

इस दौरान अनंत सिंह के समर्थकों ने कहा कि जिसके साथ छोटे सरकार उसकी जीत तय है। डॉ. अनुज भी कहा कि जब दादा का समर्थन मिल गया है तो फिर सोचना क्या है।

नीरज कुमार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के MLC हैं।

नीरज कुमार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के MLC हैं।

पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार का कार्यकाल 16 नवंबर तक

बिहार विधान परिषद के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, नीरज कुमार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के MLC हैं। उनका मौजूदा कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग ने 2026 में होने वाली नियमित रिक्तियों में पटना स्नातक सीट को भी शामिल किया है।

इस चुनाव में सामान्य विधानसभा मतदाता वोट नहीं करते हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए संबंधित क्षेत्र के पात्र स्नातक मतदाता वोट डालते हैं।

नियमों के मुताबिक, मतदाता बनने के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी होना और निर्धारित अवधि से पहले कम से कम तीन साल से स्नातक होना जरूरी है।

लगातार 3 बार चुनाव जीत चुके हैं नीरज कुमार

नीरज कुमार पटना स्नातक सीट से लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। ऐसे में इस बार उनके सामने जीत का चौका लगाने की चुनौती होगी। हालांकि 2026 चुनाव के लिए जेडीयू ने अभी आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी नहीं की है।

डॉ. अनुज सिंह के समर्थन से क्या बदलेगा समीकरण

अनंत सिंह का डॉ. अनुज सिंह को खुला समर्थन देना चुनावी गणित के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर मोकामा और आसपास के इलाकों में अनंत सिंह का अपना राजनीतिक प्रभाव है।

ऐसे में उनके समर्थकों के डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में जाने का दावा चुनाव में नया समीकरण बना सकता है।

मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता हैं अनंत सिंह

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि डॉ. अनुज सिंह किस पार्टी के समर्थन से या निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। अगर वे निर्दलीय मैदान में उतरते हैं और अनंत सिंह उनके समर्थन में सक्रिय होते हैं, तब मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

नवंबर में खाली होंगी 8 MLC सीटें

बिहार में 2026 में विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव होना है। इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में पटना, दरभंगा, तिरहुत, कोसी की स्नातक सीटों और पटना, दरभंगा, तिरहुत व सारण की शिक्षक सीटों को 2026 की नियमित रिक्तियों में शामिल किया गया है। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त हो रहा है।

इसी महीने चुनाव शेड्यूल आने की संभावना

फिलहाल, चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। सितंबर 2026 में चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने की संभावना है। इसके बाद नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और मतदान की तारीख स्पष्ट होगी।

जन सुराज भी इन आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। उसकी ओर से उम्मीदवारों की घोषणा जल्द किए जाने की बात सामने आई है।

.

खबरें और भी हैं...

  • LIVE

    बिहार-12 जिलों में बाढ़, 20 की मौत, 23 लाख प्रभावित: कम्युनिटी किचन में CM ने लोगों के साथ दाल-चावल खाया; पटना में मोहल्लों में घुसा पानी

    कम्युनिटी किचन में CM ने लोगों के साथ दाल-चावल खाया; पटना में मोहल्लों में घुसा पानी|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:56
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर एक्सक्लूसिव

    फैमिली कंट्रोवर्सी में घिरे IPS भानु प्रताप की लव स्टोरी: कोलकाता की लड़की से अफेयर, घर से भागकर शादी, पत्नी बोली-उन्हें अफसर बनाने को मैंने नौकरी छोड़ी

    कोलकाता की लड़की से अफेयर, घर से भागकर शादी, पत्नी बोली-उन्हें अफसर बनाने को मैंने नौकरी छोड़ी|बिहार,Bihar - Dainik Bhaskar3:00
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिहार में शिक्षकों को क्यों नहीं मिल रहा 7वां वेतनमान: सरकार पर आएगा 10 हजार करोड़ का बोझ, जानिए 5.5 लाख शिक्षकों की सैलरी कितनी होगी

    सरकार पर आएगा 10 हजार करोड़ का बोझ, जानिए 5.5 लाख शिक्षकों की सैलरी कितनी होगी|बिहार,Bihar - Dainik Bhaskar3:01
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रानीतालाब थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर रोड एक्सीडेंट: युवक की मौके पर ही मौत, लथार गांव के पास हुआ हादसा

    युवक की मौके पर ही मौत, लथार गांव के पास हुआ हादसा|बिक्रम,bikram - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर