world-news

मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 110 ग्राम और 325 किलोग्राम केमिकल जब्त| Navbharat Live

August 1, 2026

विज्ञापन

सार

MD Drugs Seized Mandsaur: मंदसौर के सीतामऊ में एमडी ड्रग्स बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी फरार, मौके से 110 ग्राम एमडी ड्रग्स, 325 किलो केमिकल और बिना नंबर की स्कॉर्पियो N जब्त।

Mandsaur Police have busted an alleged factory involved in the illegal manufacturing of MD drugs, seizing 110 grams of the narcotic substance along with 325 kilograms of chemicals used in the production process

मंदसौर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

MD Drugs Factory Exposed Mandsaur: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीतामऊ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स बनाने की एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मानपुरा-बडावदी रोड स्थित पानी की टंकी के पास एक खेत में बने टीनशेड में अवैध रूप से ड्रग्स तैयार की जा रही है। एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने देर रात मौके पर दबिश दी, जहां कार्रवाई के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ भी हुई।

पुलिस पर फायरिंग कर तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

पुलिस के अनुसार, टीम जैसे ही टीनशेड के पास पहुंची, वहां मौजूद आरोपी दिलीप गायरी, गोविंद गायरी निवासी मानपुरा और पिंटू सिंह सिसौदिया निवासी बजरंगगढ़ (राजस्थान) ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा और आरोपियों को पकड़ने के लिए जवाबी फायरिंग की। गोलीबारी के दौरान तीनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान शुरू कर दिया है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

फैक्ट्री से 110 ग्राम MD ड्रग्स, 325 किलो से ज्यादा केमिकल और स्कॉर्पियो जब्त

दबिश के दौरान पुलिस ने टीनशेड से 110 ग्राम एमडी ड्रग्स, करीब 325 किलोग्राम से अधिक विभिन्न प्रकार के केमिकल, 1.8 किलोग्राम क्रिस्टलनुमा पदार्थ, बिना नंबर की महिंद्रा स्कॉर्पियो N और ड्रग्स तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण जब्त किए। इनमें इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा, गैस भट्टी, इलेक्ट्रिक हीट गन, मोटर लगे ड्रम, प्लास्टिक की बाल्टियां, स्टील के बर्तन, टिश्यू रोल और अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस ने मौके से बरामद सभी केमिकल और उपकरणों को जब्त कर लिया है।

एफएसएल जांच के लिए भेजे गए सैंपल, आरोपियों की तलाश जारी

एसपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीतामऊ थाना पुलिस की यह कार्रवाई ‘नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0’ के तहत बड़ी सफलता है।

यह भी पढ़ें: डुमना नेचर पार्क में मियावाकी तकनीक से तैयार होगा जंगल; CM मोहन यादव ने किया 11 लाख पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

बरामद केमिकल और अन्य सामग्री को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Follow Navbharatlive whatsapp